जालंधर में डीएवी कालेज की मैनेजमेट कमेटी के खिलाफ दो घंटे प्रदर्शन करेंगे पीसीसीटीयू के सदस्य

डीएवी कालेज कोर्डिनेशन कमेटी के प्रधान डा. बीबी यादव के दिशा निर्देश पर शनिवार को लोकल पीसीसीटीयू यूनिट के सदस्यों की लंबित मांगों को लेकर दो घंटे के लिए हड़ताल करेंगे। शिक्षक कालेज के आसपास तीसरे दिन रोष रैली निकालेंगे।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:02 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:02 AM (IST)
जालंधर में डीएवी कालेज की मैनेजमेट कमेटी के खिलाफ दो घंटे प्रदर्शन करेंगे पीसीसीटीयू के सदस्य
डीएवी कालेज के बाहर 23 जनवरी को भी दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जालंधर, जेएनएन। डीएवी कालेज कोर्डिनेशन कमेटी के प्रधान डा. बीबी यादव के दिशा निर्देश पर शनिवार को लोकल पीसीसीटीयू यूनिट के सदस्यों की लंबित मांगों को लेकर तीसरे दिन भी दो घंटे के लिए हड़ताल करेंगे। कालेज शिक्षकों ने सुबह 11 से दोपहर एक बजे धरने रोष प्रदर्शन मैनेजमेंट कमेटी के कालेज बाहर रोष प्रदर्शन करते नजर आएंगे। शिक्षक कालेज के आस पास तीसरे दिन रोष रैली निकालेंगे।

ये भी पढ़ेंः-  Kisan Andolan: जालंधर से लाखों रुपये खर्च ट्रैक्टर को मोडिफाई करवा दिल्ली के लिए कर रहे कूच किसान

यूनियन के महासचिव प्रो सुखदेव सिंह रंधावा, लोकल यूनिट के प्रधान प्रो. शरद मनोचा और सचिव प्रो अशोक कपूर ने कहा कि कालेज मैनेजमेंट कमेटी ने मांगों को नजरअंदाज किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। मैनेजमेंट के इस नाकारात्मक रवैये से शिक्षकों में रोष है। कई शिक्षकों के एसोसिएट ग्रेड लगभग पिछले चार सालों से लंबित हैं| पंजाब और चंडीगढ़ के सारे डीएवी कालेजों में जिन जिन एसोसिएट शिक्षकों के ग्रेड बकाया है, उन्हें कालेज प्रबंधक कमेटी, नई दिल्ली जल्द प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को भी दो घंटे का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर डा. संजीव धवन, प्रो मनोज कुमार, प्रो मनीष खन्ना, प्रो नवीन सेनी, प्रो नवीन सूद, प्रो अमित शर्मा, प्रो पंकज गुप्ता, प्रो राजीव शर्मा, प्रो अमित जैन, प्रो राजीव पूरी, प्रो पूजा शर्मा, प्रो मीनाक्षी मोहन, डा. सीमा शर्मा, प्रो पुनीत पूरी, प्रो दीपक वधावन, प्रो कुंवर राजीव, डा. मनु सूद, डा. अनु गुप्ता, प्रो बलविंदर सिंह, प्रो चंदर सिक्का, प्रो विपन झांजी, प्रो इशा सहगल, डा. ललित गोयल, प्रो मनीष अरोड़ा, प्रो एस के मिड्डा, प्रो राजेश पराशर, प्रो राम कुमार, प्रो रेणुका मल्होत्रा, प्रो तनु महाजन शामिल होंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी