बिन फेरे हम तेरे... हरियाणा के युवक से फर्जी शादी के बाद कैश और गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन

देव सिंह (28) की शादी नहीं हो रही थी। गीता ने लड़की नजर में होने की बात कही। मां कमला देवी राजी हो गईं। गीता ने तीन लाख रुपये लिए। बाद में केवल वरमाला डाल शादी की गई। कुछ दिन रहने के बाद दुल्हन कैश और गहने लेकर भाग गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:34 PM (IST)
बिन फेरे हम तेरे... हरियाणा के युवक से फर्जी शादी के बाद कैश और गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन
पटियाला में एक और फर्जी शादी गिरोह पुलिस के हाथ लगा है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, पटियाला। जिले में पिछले दिनों छह और 9 शादियां करके युवकों को लूटने वाली दो दुल्हनों के गिरोह की गिरफ्तारी के बाद अब एक और गिरोह फर्जी शादी करके लोगों को लूटने में लगा है। ऐसी ही लूट का शिकार हुए एक परिवार ने पुलिस को शिकायत दी तो हैरान कर देने वाली सच्चाई उजागर हुई। थाना सदर पुलिस ने दूल्हे की मां कमला देवी (निवासी गांव खरौड़ी, थाना चीका, हरियाणा) की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। थाना सदर इंचार्ज सुखदेव सिंह ने कहा कि फिलहाल फर्जी शादी करवाने की आरोपित महिला गीता रानी को हिरासत में ले लिया है। दुल्हन हरप्रीत कौर सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

कमला देवी के अनुसार उसका बेटा देव सिंह (उम्र करीब 28 साल) की शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में गीता रानी ने कहा कि जरूरतमंद परिवार से लड़की उसकी नजर में है। इस पर उन लोगों ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद उन्होंने 3 लाख रुपये गीता रानी को दिए। 28 अप्रैल, 2020 को सूनाम के नजदीक एक ढाबे में लड़का व लड़की ने एक दूसरे को हार पहना दिया। उस समय कोरोना की वजह से लाकडाउन लगा था। फेरे बाद में लेने की बात कह लड़की की विदाई कर दी गई। डोली लेकर घर पहुंचे तो करीब 15 दिन तक लड़की घर पर रही और बाद में झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद दुल्हन घर से 15 हजार रुपये और गहने लेकर वापस लौट गई और बुलाने पर भी नहीं आई।

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर किया लौटने से इनकार

जब दुल्हन करीब एक साल तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने हरप्रीत कौर को लेकर पूछताछ की। इसमें खुलासा हुआ कि ये लोग शादी के बहाने लोगों को ठगते हैं।

दुल्हन सहित इन पर केस दर्ज 

पुलिस ने दुल्हन हरप्रीत कौर निवासी टिब्बी बस्ती, सूनाम, बिचौलन गीता रानी निवासी गुरु नानक नगर, बहादुरगढ़ (पटियाला), विजय कपूर निवासी गुहला जिला कैथल (हरियाणा), रणबीर सिंह निवासी नाभा के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पटियाला में पहले पकड़े 2 गिरोह

पटियाला पुलिस इससे पहले भी दो लुटेरी दुल्हनों को गिरफ्तार कर चुकी है। जुल्का पुलिस ने 9 शादियां करने वाली लड़की को काबू किया था। इसके बाद नाभा निवासी एक अन्य लड़की को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। यह युवती छह शादियां करने के बाद 10 गर्भपात करवा चुकी थी।

chat bot
आपका साथी