सतगुरु भगत कबीर महाराज के बताए मार्ग पर चलें : अश्वनी

सतगुरु भगत कबीर महाराज के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल करना चाहिए। उक्त बातें कबीर महाराज के प्रकाशोत्सव पर प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:32 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:14 AM (IST)
सतगुरु भगत कबीर महाराज के बताए मार्ग पर चलें : अश्वनी
सतगुरु भगत कबीर महाराज के बताए मार्ग पर चलें : अश्वनी

जागरण संवाददाता, जालंधर : सतगुरु भगत कबीर महाराज ने सारा जीवन सच के पथ पर चलते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। दीन-दुखियों की मदद की और प्रभु का नाम सिरमन किया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल करना चाहिए। उक्त बातें कबीर महाराज के प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कही। प्रदेश प्रवक्ता मोहिदर भगत ने सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर, सतगुरु कबीर मंदिर तिलक नगर व सतगुरु कबीर मंदिर चप्पली चौक में नतमस्तक होकर भगत कबीर महाराज का आशीर्वाद लिया और संगत को कबीर महाराज के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दी। उनके साथ पार्षद वरेश मिंटू भगत, सुदेश भगत, गोपाल दास संगम, अशोक भगत, अशोक बिट्टू भी मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश भाजपा सचिव अनिल सच्चर, पूर्व चेयरमैन विनोद शर्मा, जवाहर लाल खुराना, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी, नवनियुक्त जिला प्रधान सुशील शर्मा, महासचिव राजीव ढींगरा भी मौजूद थे।

मिशन फतेह को सहयोग करना ही सतगुरु कबीर को सच्ची श्रद्धांजलि : डीसी

जागरण संवाददाता, जालंधर : डिप्टी कमिश्नर वरिदर शर्मा ने कबीर महाराज को प्रकाशोत्सव पर श्रद्धा के फूल भेंट किए। वरिदर शर्मा ने कहा कि हम सबको सतगुरु कबीर महाराज के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल करना चाहिए। कबीर महाराज की शिक्षाएं आज के युग में भी सार्थक हैं। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज ने हमेशा ही मानवता को प्यार, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। 'मिशन फतेह' में सहयोग करना ही सतगुरु कबीर महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर एडीसी डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल व जसबीर सिंह, एसडीएम राहुल सिधू, गौतम जैन, जै इंद्र सिंह व विनीत कुमार, सहायक कमिश्नर वरजीत वालिया, हरप्रीत सिंह, स्थानीय सरकार के डिप्टी डायरेक्टर अनुपम कलेर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी