परगट सिंह ने चुप्पी साध बैठे विधायकों को लिया आड़े हाथ, बोले- सरकार की विफलता के लिए राजनेता भी जिम्मेदार

विधायक परगट सिंह ने अब साढ़े चार वर्ष तक चुप्पी साध कर बैठे रहे विधायकों एवं मंत्रियों को आड़े हाथ लिया है। विधायक परगट सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलता के लिए मात्र अफसरशाही पर नजला गिराना गलत है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 01:32 PM (IST)
परगट सिंह ने चुप्पी साध बैठे विधायकों को लिया आड़े हाथ, बोले- सरकार की विफलता के लिए राजनेता भी जिम्मेदार
विधायक परगट सिंह ने चुप्पी साध कर बैठे रहे विधायकों एवं मंत्रियों को आड़े हाथ लिया है।

मनुपाल शर्मा, जालंधर। लगभग दो वर्ष पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर सरकार की ढीली कारगुजारी पर अंगुली उठाने वाले विधायक परगट सिंह ने अब साढ़े चार वर्ष तक चुप्पी साध कर बैठे रहे विधायकों एवं मंत्रियों को आड़े हाथ लिया है। विधायक परगट सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलता के लिए मात्र अफसरशाही पर नजला गिराना गलत है। राजनेता भी इसके लिए बराबर के जिम्मेदार हैं।

विधानसभा हलका जालंधर छावनी से विधायक परगट सिंह ने कहा कि संबंधित हलके के विकास की जिम्मेदारी तो हलका विधायक के ऊपर होती है और हलके का विकास करवाना भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। अगर साढ़े चार वर्ष तक ऐसा नहीं हो सका है तो यह नालायकी विधायकों की भी है। विधायकों में अफसरशाही से काम करवाने की काबिलियत भी होनी चाहिए।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बेहद करीबी माने जाते विधायक परगट सिंह ने कहा कि जब नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश की जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की तो सब उनके पीछे सरकार पर निशाना साधने लगे। साढ़े चार वर्ष तक चुप्पी साध कर रखने की बजाय समय रहते सरकार को उसकी जिम्मेदारी का एहसास कराया जाना जरूरी था। अगर राजनेता अफसरशाही से काम कराना जानते होते तो प्रदेश के यह हालात न होते।

--------

यह भी पढ़ें - सिद्धू की नियुक्ति को लेकर विवाद न खड़ा करें : बब्बी

जालंधर : पंजाब कांग्रेस के महासचिव व पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बब्बी ने नवजोत सिंह सिद्धू की नियुक्ति का स्वागत किया है। कहा कि यह नियुक्ति पंजाब में कांग्रेस को और मजबूत करेगी और इस पर कोई विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है। सिद्धू देश और दुनिया के चर्चित चेहरे हैं और एक खिलाड़ी होने के नाते ना सिर्फ वह उर्जा से काम करेंगे बल्कि उनके काम में स्पष्टता भी नजर आएगी। बब्बी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाने के लिए ऐसे ही चेहरे की जरूरत थी। हाईकमान का यह फैसला सराहनीय है और सभी इस समय एक झंडे के तले आकर पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करें।

chat bot
आपका साथी