इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद कच्चा पपीता

कोविड-19 से हमारी जीवनशैली बहुत ही प्रभावित हो चुकी है जिसका असर हमारे खानपान पर भी पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:30 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:03 AM (IST)
इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद कच्चा पपीता
इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद कच्चा पपीता

जागरण संवाददाता, जालंधर: कोविड-19 से हमारी जीवनशैली बहुत ही प्रभावित हो चुकी है जिसका असर हमारे खानपान पर भी पड़ा है। यह बाते न्यूट्रिशियन नीलांबरा बनाती ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए तथा अपने इम्यून को बढ़ाने के लिए अपने आहार में बदलाव करने चाहिए। जैसे कि विटामिन से भरपूर फलों का सेवन, सुबह के समय नींबू, शहद या फिर जीरा पानी का सेवन शरीर के लिए अति उत्तम है। इसके अलावा नाश्ते में पपीता, सेब, अनार, अंगूर, कीवी व अन्य फलों का चाट भी खा सकते हैं। इन सबके अलावा आप अपने खाने में कच्चे पपीते को भी शामिल कर सकते हैं। इस खतरनाक संक्रमण से बचने में पपीता फल का सेवन बहुत लाभदायक है जितना फायदेमंद आपके लिए पका हुआ पपीता है उतने फायदे ही कच्चे पपीता भी है। क्योंकि यह विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। जो शरीर को मजबूती प्रदान करता है। कच्चे पपीते में विटामिन ए, ई और सी है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है। अगर आप इसे कच्चा नहीं खा सकते तो इसका सेवन विभिन्न प्रकार के व्यंजन के रूप में भी कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से कच्चा पपीता निजात दिलाता है। यह जुखाम, मलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियों को दूर करने में सहायक है। इससे आपको कब्ज से छुटकारा मिलाता है। कच्चा पपीता लीवर को मजबूत कर पेट की अन्य परेशानियों को दूर करता है। इसलिए रोजाना सब्जी या फिर सलाद के रूप में कच्चे पपीते का सेवन जरूर करें। कोरोना काल में फलों और हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

chat bot
आपका साथी