पंडित दीनदयाल ने मानववाद की जरूरत का दिया था नारा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:27 PM (IST)
पंडित दीनदयाल ने मानववाद की जरूरत का दिया था नारा
पंडित दीनदयाल ने मानववाद की जरूरत का दिया था नारा

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती के उपलक्ष्य पर जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा की अगुआई में पार्टी कार्यालय शीतला मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि भेंट की। अश्वनी शर्मा ने कहा कि उन्होंने दुनिया को मानववाद की जरूरत का नारा दिया था। प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, केडी भंडारी, पूर्व मेयर ज्योति, दीवान अमित अरोड़ा, रमेश शर्मा, अमरजीत अमरी, रमन पब्बी, वसिम राजा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक व जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। भाजपा की नींव जनसंघ के तौर पर रखने, संघ को राजनीति के क्षेत्र में अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने में उन्होंने एक ऐसे स्तंभ के तौर पर काम किया, जिनके बिना ये मुमकिन ही नहीं था। उन्होंने हमें जो मूलमंत्र दिया है, आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उसी मूलमंत्र को आगे बढ़ा रहे हैं कि मैं तब तक व्यर्थ नहीं बैठ सकता, जब तक कि पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति का जीवन सर्वसुविधा संपन्न नहीं बना देता।

उधर, जिला प्रधान सुशील शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, मंडल अध्यक्ष हितेश स्याल, रंजीत आर्य, राजेश कुमार आरके, दिनेश खन्ना, राजेश जैन, प्रदीप खुल्लर, अजय चोपड़ा, अमित भाटिया, अश्वनी भंडारी, मोहिदर पाल, कुलवंत शर्मा, अनुज शारदा, परवीन भारती, जगजीत सिंह, बृजेश शर्मा, विजय चड्ढा, रजनीश सहगल, गोपाल कृष्ण सोनी, अनुपम शर्मा, रोक्सी उप्पल, गौरव जोशी, नवीन सोनी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी