जालंधर के पनबस व पीआरटीसी वर्करों ने सरकार के खिलाफ फूंका संघर्ष का बिगुल, डिपो के गेट समक्ष की रैलियां

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और पीआरटीसी कांट्रैक्ट इंप्लाइज ने पंजाब के सभी पनबस डिपो के गेटों पर गेट रैलियां की और पंजाब सरकार के खिलाफ संयुक्त संघर्ष का बिगुल बजाया। पनबस और पीआरटीसी जालंधर इकाई के कर्मचारियों ने गेट पर एक गेट रैली आयोजित की।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 12:58 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 12:58 PM (IST)
जालंधर के पनबस व पीआरटीसी वर्करों ने सरकार के खिलाफ फूंका संघर्ष का बिगुल, डिपो के गेट समक्ष की रैलियां
पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और पीआरटीसी कांट्रैक्ट इंप्लाइज ने पनबस डिपो के गेटों पर गेट रैलियां की।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और पीआरटीसी कांट्रैक्ट इंप्लाइज ने पंजाब के सभी पनबस डिपो के गेटों पर रैलियां की और पंजाब सरकार के खिलाफ संयुक्त संघर्ष का बिगुल बजाया। पनबस और पीआरटीसी जालंधर इकाई के कर्मचारियों ने पनबस डिपो जालंधर 1 के गेट पर एक गेट रैली आयोजित की।

यह भी पढ़ेंः- बैशाखी पर गुरुधामों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था, बोले सो निहाल से गूंजी बाघा सीमा

इस मौके पर अनुबंध कर्मचारियों को सरकार की कर्मचारियों की नीतियों के बारे में और निकट भविष्य में 16 अप्रैल को पीआरटीसी में गेट रैलियों को आयोजित करने के बारे में सूचित किया। यह भी बताया गया कि पंजाब के सभी बस स्टैंड 23 अप्रैल को बंद कर दिए जाएंगे और कैप्टन सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-  Punjab Train Travel Alert: एक साल बाद दिल्ली के लिए दौड़ी दो शताब्दी एक्सप्रेस, जालंधर से 291 यात्रियों ने किया सफर 

गेट रैली के दौरान पीआरटीसी के कपूरथला के नरेंद्र कुमार, कमलजीत सिंह, निर्मल सिंह, जसप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, पीआरटीसी कपूरथला डिपो के, गुरप्राकर सिंह, गुरजीत सिंह चानन सिंह, बिक्रमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, पनबस डिपो जालंधर से सतपाल सिंह, दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, रंजीत सिंह, राम चंद, हरकेवल सिंह, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह और बड़ी संख्या में पनबस और पीआरटीसी अनुबंध कर्मचारियों ने भाग लिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

यह भी पढ़ेंः-  सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र के बाद पंजाब पहुंचीं कोविड वैक्सीन की चार लाख डोज

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी