टोक्यो पैरालिंपिक में जालंधर की पलक कोहली से गोल्ड की उम्मीद

टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही जालंधर की बैडमिंटन स्टर पलक कोहली से देश को बहुत उम्मीदें हैं। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर चल रही पलक से देशवासियों को गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। उसके हौसले और जुनून को प्रधानमंत्री मोदी भी सराह चुकें है।

By Edited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 08:45 AM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 08:45 AM (IST)
टोक्यो पैरालिंपिक में जालंधर की पलक कोहली से गोल्ड की उम्मीद
जालंधर की पलक कोहली टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रियंका सिंह , जालंधर।

टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही जालंधर की बैडमिंटन स्टार पलक कोहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर चल रही पलक से देशवासियों को गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। उसके हौसले और जुनून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सराह चुकें है। एक सितंबर को पलक का पहला मैच होगा। पलक ने उन दिव्यांगों के लिए एक उदाहरण पेश किया है, जो शारीरिक कमी के कारण निराश होकर घर में बैठ जाते हैं। बायां हाथ न होने के बावजूद उसने वह कर दिखाया जो आम लोग भी नहीं कर पाते है। उसने साबित कर दिया है कि अगर किसी मुकाम को हासिल करना हो तो अपनी कमजोरी को ताकत बनाना पड़ता है।

तीन कैटेगरी में क्वालीफाई करने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी

दुनिया की सबसे छोटी उम्र की पैरालिंपिक खिलाड़ी पलक ने साल 2017 में बैंडमिंटन खेलना शुरू किया था। वे अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है। उसकी स्कूलिंग सेंट जोसेफ और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर से हुई है। अपनी मेहनत और समर्पण की बदौलत उन्होंने पैरालिंपिक में जगह बनाई। खेलों के तीन कैटेगरी में क्वालीफाई करने वाली पलक पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी है। यहां तक पहुंचने के लिए उसने अपने घर को छोड़ कर लखनऊ में गौरव खन्ना से ट्रेनिंग लेनी शुरू की और अभी जारी है। पलक ने टोक्यो से फोन पर बताया कि उसे पूरी उम्मीद है कि वह गोल्ड मेडल जीतेगी। इसके लिए पूरी मेहनत कर रही है। मेरी बेटी जीतकर आएगी इस्लामगंज निवासी पलक कोहली के पिता महेश कोहली का कहना है कि मुझे अपनी बेटी पर फक्र है। मुझे भरोसा है बेटी जीत कर ही आएगी और देश का नाम रोशन करेगी। उसे इस मुकाम पर देखकर बहुत खुशी हो रही है। केवल उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को उससे बहुत उम्मीदें है। सबके लिए बनी मिसाल पलक की मां सिम्मी कोहली ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बेटी ने लगन और मेहनत की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उसे देख कर बाकी लड़कियां भी खेल में आगे आई हैं। उसने देश का नाम रोशन किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह पैरालिंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतेगी। कभी हार नहीं मानती पलक : डा. रश्मि विज पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की ¨प्रसिपल डा. रश्मि विज ने भी पलक कोहली को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पलक बहुत ही मेहनती लड़की है। उसने कभी हार नहीं मानी है। वह देश के लिए पदक जरूर लाएगी।

chat bot
आपका साथी