Paddy procurement: पंजाब में धीमी शुरुआत, पहले दिन 12 जिलों में 4,017 मीट्रिक टन धान की खरीद

पंजाब में धान की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 12 जिलों में ही धान की खरीद शुरू हो पाई। पहले दिन 12 जिलों में 4017 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई जो पिछले साल के पहले दिन के मुकाबले 427 मीट्रिक टन कम है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:29 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:29 AM (IST)
Paddy procurement: पंजाब में धीमी शुरुआत, पहले दिन 12 जिलों में 4,017 मीट्रिक टन धान की खरीद
पंजाब में मंडी में धान सुखाते किसान। जागरण

जेएनएन, जालंधर। पंजाब में रविवार को धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई, लेकिन 12 जिलों की मंडियों में धान नहीं पहुंचा। इसकी वजह यह है कि अभी सिर्फ अगेती किस्म के धान की फसल ही तैयार हुई है। चार-पांच दिन में खरीद के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। पिछले साल पहले दिन 4,017 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जबकि इस वर्ष 3590 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।

पिछले साल के मुकाबले यह 427 मीट्रिक टन कम है। इसमें से 3,531 मीट्रिक टन धान सरकारी एजेंसियों व 59 मीट्रिक टन धान मिलर्स ने खरीदा। दस जिलों की 98 मंडियों में पहले दिन 22,040 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। पंजाब सरकार ने राज्य में धान खरीद के लिए 4035 केंद्र बनाए हैं, इनमें 1871 सरकारी मंडियां है। बाकी 2164 सार्वजनिक स्थान मिलों के हैं।

अभी कई केंद्रों पर पहले दिन सरकारी एजेंसियां नहीं पहुंचीं। यहां प्राइवेट एजेंसियों ने धान खरीदा। मोगा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, बठिंडा, मानसा, गुरदासपुुुर, पठानकोट, होशियारपुर में धान की आवक नहीं होने के कारण खरीद शुरू नहीं हुई।

अमृतसर में सरकारी एजेंसियां नहीं पहुंची। पटियाला के राजपुरा में पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु खरीद की शुरुआत करवाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों का दाना-दाना खरीदा जाएगा। सरकार ने 170 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के लिए प्रबंध किए हैं। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

तीस-तीस फुट की दूरी पर ब्लॉक

कोरोना के कारण इस बार मंडी बोर्ड ने खरीद केंद्रों पर 30-30 फुट के ब्लॉक बनाए गए हैं। मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन और सैनिटाइजर का भी प्रबंध किया गया है।

आढ़तियों की चेतावनी, बकाया न मिला तो करेंगे हड़ताल

लुधियाना की खन्ना मंडी में भी खरीद शुरू हो गई। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा ने बताया कि पिछले सीजन की आढ़त व लोडिंग के 131 करोड़ रुपये सरकार के पास बकाया हैं। अगर यह नहीं मिले तो एक अक्टूबर से सभी मंडियां बंद कर दी जाएंगी।

कहां कितनी खरीद

जिला           मीट्रिक टन

जालंधर       622

कपूरथला     346

अमृतसर       18

पटियाला      505

रूपनगर      235

मोहाली       690

लुधियाना    1115 

chat bot
आपका साथी