सर्बजीत मक्कड़ व चंदन ग्रेवाल को सम्मानित

पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव व चंदन ग्रेवाल को उप-प्रधान बनाने पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर प्रबंधक कमेटी व वार्ड नंबर 31 के इंचार्ज गगनदीप सिंह गग्गी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस संबंध में आयोजित समारोह में गग्गी ने कहा कि पार्टी के प्रति मेहनत व इमानदार होने के चलते सर्बजीत सिंह मक्कड़ को उक्त सम्मान मिला है। कहा कि सियासत से ऊपर उठकर मानवता की सेवा में विश्वास रखने वाले सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने सदैव संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया है। ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:50 PM (IST)
सर्बजीत मक्कड़ व चंदन ग्रेवाल को सम्मानित
सर्बजीत मक्कड़ व चंदन ग्रेवाल को सम्मानित

जागरण संवाददाता, जालंधर : पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव व चंदन ग्रेवाल को उप-प्रधान बनाने पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर प्रबंधक कमेटी व वार्ड नंबर 31 के इंचार्ज गगनदीप सिंह गग्गी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस संबंध में आयोजित समारोह में गग्गी ने कहा कि पार्टी के प्रति मेहनत व इमानदार होने के चलते सर्बजीत सिंह मक्कड़ को उक्त सम्मान मिला है। कहा कि सियासत से ऊपर उठकर मानवता की सेवा में विश्वास रखने वाले सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने सदैव संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया है। जिलेभर में अकाली दल को मजबूत करने में भी मक्कड़ की भूमिका अहम रही है। इसी तरह चंदन ग्रेवाल को भी बधाई दी। सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो चुका है। इसके चलते तेजी के साथ लोग शिअद के साथ जुड़ रहे है। इस मौके पर कंवलजीत सिंह ओबराय, मनजीत सिंह ठुकराल, कंवलजीत सिंह, परविदर सिंह मंगा, बलदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह पहलवान, जगदीश सिंह, परमजीत सिंह कानपुरी, हरदीप सिंह, भूपिदर सिंह, गुरमीत बिट्टू, अनमोल मोला, अनिल वालिया, हनी कालड़ा व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी