जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी का आदेश, पहले अस्पतालों को होगी आक्सीजन की सप्लाई, उसके बाद इंडस्ट्री को

जालंधर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर डीसी घनश्याम थोरी ने आक्सीजन तैयार करने वाले प्लांट को सख्त आदेश जारी किए हैं। शहर में तीन प्लांट है जहां से अस्पतालों व इंडस्ट्री को आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की जाती है। सिविल अस्पताल में भी एक प्लांट बना हुआ है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:26 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:26 PM (IST)
जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी का आदेश, पहले अस्पतालों को होगी आक्सीजन की सप्लाई, उसके बाद इंडस्ट्री को
जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने अस्पतालों को आक्सीजन की सप्लाई को लेकर सख्त आदेश दिए हैं।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर डीसी घनश्याम थोरी ने आक्सीजन तैयार करने वाले प्लांट को सख्त आदेश जारी किए है कि पहले आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई शहर के अस्पतालों को होगी, बाद में इंडस्ट्री को की जाएगी। शहर में तीन प्लांट है जहां से अस्पतालों व इंडस्ट्री को आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की जाती है। सिविल अस्पताल में भी एक प्लांट बना हुआ है जिसमें रोज 125 सिलेंडर तैयार किए जाते है। शहर के अस्पतालों को होशियारपुर, फगवाड़ा में लगे प्लांट से भी आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई हो रही है। डीसी ने कहा कि प्लांट मालिक अस्पताल को निर्धारित कीमतों पर सप्लाई देगा। अगर अधिक कीमत ली जाती है तो नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट व एपीडेमिक डिसीज एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

वहीं शहर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को संक्रमण के कारण सात और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कुल मौतों का आंकड़ा एक हजार पार कर 1001 पहुंच गया। सेहत विभाग के नोडल अधिकारी डा. टीपी सिंह ने कहा कि मरने वालों में 70 फीसद की उम्र 45 साल से ज्यादा रही। इनमें से भी अधिकतर को पहले कोई न कोई गंभीर बीमारी जरूर थी।

यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के बाद बिट्टू हुए आक्रामक, बोले- कैप्टन साहब कुछ कर लो, नहीं तो पीछे रह जाएंगे

शहर में इतने सिलेंडर की है खपत
5000 सिलेंडर तैयार किए जाते हैं रोज जालंधर में
800 सिलेंडर इंडस्ट्री को सप्लाई किए जाते हैं
4200 सिलेंडर अस्पताल को सप्लाई किए जाते है।
125 सिलेंडर सिविल अस्पताल में तैयार होते है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस छोड़ शिअद में शामिल हुए पूर्व मंत्री हंसराज जोसन, घुबाया का मिला विकल्प

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी