जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के दफ्तर में झगड़े के समझौते के दौरान चली गोली, एक घायल

जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के दफ्तर में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। किसी झगड़े के समझौते के दौरान गोली चली है। वहीं घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घायल युवक किशनपुरा का रहने वाला है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:36 PM (IST)
जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के दफ्तर में झगड़े के समझौते के दौरान चली गोली, एक घायल
जालंधर में गोली लगने से घायल हुए युवक मोंटू को सिविल अस्पताल ले जाते हुए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हेनरी व विधायक बावा हेनरी के दफ्तर में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। झगड़े के समझौते के दौरान गोली चली है। वहीं घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घायल युवक किशनपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को कोट किशन चंद में दो पक्षों में गाड़ी के शीशे तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसका समझौता आज पूर्व मंत्री अवतार हेनरी व विधायक बावा हेनरी के दफ्तर में हो रहा था। वहीं समझौते के दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी दौरान एक पक्ष से युवक ने पिस्टल निकालकर दूसरे पक्ष के युवक पर गोली चला दी। घायल युवक को जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पूर्व मंत्री अवतार हैनरी नहीं थे दफ्तर में मौजूद

वहीं इस बारे में पूर्व मंत्री अवतार हेनरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस समय गोली चली उस समय वह अपने घर में थे। दोनों पार्टियों को समझौते के लिए शाम को दफ्तर बुलाया था। मेरे आने से पहले ही इनमें बहस हो गई। जिसमें एक पक्ष ने गोली चला दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुक्की ढाब लूट मामले में फरार आरोपित दीपक की तलाश में छापेमारी जारी

जालंधर। बीते दिनों शहर के थाना डिवीजन आठ इलाके के कुक्की ढाब चौक के पास वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के कर्मचारी के घर में घुसकर असलहों और धारदार हथियारों के बल पर लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों की रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने चारों ही आरोपितों को रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिनकी रविवार को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। वहीं आरोपितों से पूछताछ में पुलिस को मामले में फरार चल रहे आरोपित दीपक के बारे में बड़े सुराग हासिल हुए हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि पुलिस फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। दीपक की तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। लेकिन अब तक उनके हाथ कुछ खास नहीं लग सका है। आरोपित की तलाश के दौरान बीते बुधवार उसके मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। हालांकि उस दिन के बाद से आरोपित दीपक का मोबाइल बंद आ रहा है।

chat bot
आपका साथी