कोठी के इकरारनामे में गड़बड़ी के मामले में एक गिरफ्तार

ग्रीन माडल टाउन के रहने वाले नितिन चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने एक कोठी के इकरारनामे में गड़बड़ी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:47 PM (IST)
कोठी के इकरारनामे में गड़बड़ी के मामले में एक गिरफ्तार
कोठी के इकरारनामे में गड़बड़ी के मामले में एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जालंधर

ग्रीन माडल टाउन के रहने वाले नितिन चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने एक कोठी के इकरारनामे में गड़बड़ी करने के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी दिखाई है।

नितिन चौधरी ने 11 सितंबर, 2020 को तरलोचन सिंह, प्रितपाल सिंह, शरनजीत कौर व जतिदर कौर सभी निवासी 59, गुजराल नगर, जालंधर के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि चारों की गुजराल नगर में बनी 10 मरले 30 स्क्वेयर फुट कोठी को बेचने संबंधी इकरारनामा 17 जून 1019 को हुआ था। उसमें प्रितपाल सिंह व अन्यों ने आपसी मिलीभगत व बेईमानी करके इकरारनामे के निचले हिस्से में हस्ताक्षरों पर टाइप करवा हेराफेरी करने की नियत से लिखा कि यह कोठी 40 लाख रुपये देकर दो प्रतिशत ब्याज पर गिरवी रखी हुई है। वो 19 जून 2021 तक उनकी पूरी रकम वापस करने के पाबंद होंगे। प्रितपाल सिंह व अन्यों ने यह इकरारनामा की अतिरिक्त लाइनें बाद में एडिट करवाकर उसके खिलाफ अदालत में पेश कर दिया। नितिन ने कहा कि प्रितपाल ने एडिट किया हुआ इकरारनामा पेश करके अदालत से धोखाधड़ी की है। इस मामले की जांच करने के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने 20 मई 2021 को मामला दर्ज कर लिया। आरोपितों के घर बार-बार छापामारी की गई, लेकिन हाथ नहीं आए। पुलिस का दबाव बढ़ता देख प्रितपाल सिंह ने शुक्रवार को खुद ही अदालत में सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी