छह करोड़ के गहनों की धोखाधड़ी के मामले में आखिरी आरोपित भी गिरफ्तार

थाना छह की पुलिस ने छह करोड़ रुपये के गहनों की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 10:59 PM (IST)
छह करोड़ के गहनों की धोखाधड़ी के 
मामले में आखिरी आरोपित भी गिरफ्तार
छह करोड़ के गहनों की धोखाधड़ी के मामले में आखिरी आरोपित भी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जालंधर : थाना छह की पुलिस ने छह करोड़ रुपये के गहनों की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचन ग्रीन एवेन्यू निवासी हिमांशी अरोड़ा उर्फ नन्नू के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ छह करोड़ के गहनों की हेराफेरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। कल्याण ज्यूलर्स के मैनेजर अरुण ने शिकायत दी थी कि उनके पास काम करने वाले किशोर कुमार निवासी केरल जोकि माडल टाउन में किराये के मकान में रहता था, ने अश्वनी और मनदीप कौर निवासी पतारा की मिलीभगत से करीब छह करोड़ के गहने की धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में उन्होंने थाना छह में शिकायत भी दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करके मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाकी आरोपित पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे जबकि मनप्रीत का पति हिमांशु (28) अभी भी फरार था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हिमांशु ने माना कि पहले चंडीगढ़ में ट्रैवल एजेंसी चलाता था। फिर चंडीगढ़ से मोगा चला गया और कुछ दिनों पहले ही उसने फगवाड़ा में भी एक ट्रैवल एजेंसी खोली थी। पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ के लिए शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी।

chat bot
आपका साथी