वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की 'चांदी' में पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर का हाथ, PAP में तैनात हैं असिस्टेंट कोच संदीप कुमार

चानू के चीफ कोच विजय शर्मा हैं जबकि असिस्टेंट कोच ओलंपियन संदीप कुमार हैं। संदीप वर्ष 1996 की अटलांटा ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। वर्ष 1998 में कुआलांपर में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में 69 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:04 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:04 PM (IST)
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की 'चांदी' में पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर का हाथ,  PAP में तैनात हैं असिस्टेंट कोच संदीप कुमार
ओलिंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू के असिस्टेंट कोच संदीप कुमार। वह पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर हैं।

जागरण टीम, जालंधर/चंडीगढ़। वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक में 48 किलो वर्ग में रजत पदक जीतकर देश के साथ-साथ गांव गोराया (जालंधर) का नाम रोशन किया है। पदक विजेता चानू की इस उपलब्धि में कोचिंग टीम का अहम रोल है। चानू के चीफ कोच विजय शर्मा हैं जबकि असिस्टेंट कोच ओलंपियन संदीप कुमार हैं। संदीप वर्ष 1996 की अटलांटा ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। वर्ष 1998 में कुआलांपर में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में 69 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था। संदीप पीएपी जालंधर में स्पो‌र्ट्स सेंटर में इंस्पेक्टर हैं। पीएपी में वेटलिफ्टर कोच रह चुके सतवंत सिंह ने बताया कि 9 बार नेशनल चैंपियन रह चुके संदीप कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। वह वर्ष 2013 से इंडिया कैंप के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संदीप कुमार ओलिंपिक से पहले मीराबाई चानू को अमेरिका में कोचिंग देने के लिए पहुंचे हुए थे।

ओलिंपिक खेलने के लिए अमेरिका से सीधा टोक्यो पहुंचे। चानू के रजत पदक जीतने पर संदीप कुमार का परिवार भी बेहद खुश है। उनकी पत्नी शिल्पा, बेटी निकिता, बेटे निखिल व दानिक ने कहा इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है कि पिता की शिष्या ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

कैप्टन ने चानू और उनके कोच को दी बधाई

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को टोक्यो ओलिंपिक में पहले ही दिन रजत पदक जीतने पर मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'हमारा पहला मेडल। साईखोम मीराबाई चानू को टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई, जिन्होंने महिलाओं के 49 किलो भार वर्ग में कुल 202 किलो भार उठाया। भारत को आपकी इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है।' इसी दौरान मुख्यमंत्री ने चानू के सहायक कोच संदीप कुमार को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रशिक्षकों के मार्ग दर्शन में चानू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें - Punjab Police की डाइट के साथ बड़ा मजाक, 30 साल से भोजन के लिए रोजाना मिल रहे सिर्फ 3.25 रुपये

chat bot
आपका साथी