जालंधर के एपीजे स्कूल में ओलंपियन मनप्रीत सिंह व वरुण शर्मा का हुआ सम्मान, बच्चों ने जोरदार तालियों से किया स्वागत

जालंधर में एपीजे स्कूल माडल टाउन में हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह व डिफेंडर वरुण कुमार के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया तथा पंजाब की शान भांगड़ा से पंजाबी खिलाड़ियों का मन मोह लिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 02:28 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 02:28 PM (IST)
जालंधर के एपीजे स्कूल में ओलंपियन मनप्रीत सिंह व वरुण शर्मा का हुआ सम्मान, बच्चों ने जोरदार तालियों से किया स्वागत
जालंधर के एपीजे स्कूल में ओलंपियन मनप्रीत सिंह व वरुण शर्मा को सम्मानित किया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में एपीजे स्कूल माडल टाउन में टोक्यो ओलिंपिक 2021 में विजेता रही हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और डिफेंडर वरुण कुमार के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। स्कूल में आए इन विशिष्ट खिलाड़ियों का बच्चों ने जोरदार तालियों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में प्रिंसिपल सीनिया साजिद ने उनकी उपलब्धियां बताकर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल से भी जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने उनको पुष्पभुज भेंट किए। इस अवसर पर बच्चों ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया तथा पंजाब की शान भांगड़ा से पंजाबी खिलाड़ियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र रहा खिलाड़ियों का बच्चों के साथ घुल मिलकर बातें करना तथा अपने अनुभवों को बच्चों के साथ सांझा करना। हाकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने बच्चों से कहा कि कोई भी क्षेत्र चाहे वह शिक्षा हो, चाहे खेल हो, सभी में मेहनत बहुत आवश्यक है और उनकी उपलब्धियां भी उनकी कठिन मेहनत का ही परिणाम है। हाकी खिलाड़ी वरुण ने कहा कि हमें अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी है और उस लक्ष्य को पाने के लिए यदि हम कठिन परिश्रम करते हैं तो हम उस लक्ष्य तक जरूर पहुंचते हैं।

इस अवसर पर सीनिया साजिद ने कहा कि खेलकूद का भी हमारे जीवन में उतना ही महत्व है जितना शिक्षा का। शिक्षा हमारा मानसिक विकास करती है और खेलकूद से हमारा शारीरिक विकास होता है। खेल से हम स्वस्थ रहते हैं। इस उपलक्ष्य पर स्कूल की प्रिंसिपल सीनिया साजिद ने दोनों विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह और सेठ सत्यपाल द्वारा लिखित पुस्तक रिफ्लेक्शन आफ टाइम देकर सम्मान किया।

यह भी पढ़ें- PRTC बस से भी उतरे गए कैप्टन अमरिंदर सिंह के पोस्टर, बुधवार को जारी किए थे आदेश

यह भी पढ़ें- Accident in Jalandhar : भीषण सड़क हादसे में पिता व दो बच्चों की मौत, मां-बेटी गंभीर; एक्टिवा पर जाते कार से टक्कर

chat bot
आपका साथी