एनएसयूआइ ने की रैली, राजनीति में यूथ की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया की जालंधर इकाई ने बुधवार को रैली निकाल राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:12 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:12 PM (IST)
एनएसयूआइ ने की रैली, राजनीति में यूथ की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
एनएसयूआइ ने की रैली, राजनीति में यूथ की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

जागरण संवाददाता, जालंधर : कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया की जालंधर इकाई ने बुधवार को रैली निकाल राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। कांग्रेस भवन से लायंस भवन लाजपत नगर तक रैली में बड़ी गिनती में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला प्रधान नोनी शर्मा की अध्यक्षता में करवाई गई रैली में पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा, इंचार्ज रुबल ठाकुर भी पहुंचे। कार्यक्रम में युवा विधायक बावा हैनरी, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, जसकरण काहलों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नोनी शर्मा ने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। पंजाब इकाई के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि जालंधर का यूनिट अच्छा काम कर रहा है और ऐसे ही सभी जिलों में छात्र संगठन मजबूत होने से युवाओं को राजनीतिक मामलों का पता चलेगा। इससे संगठन मजबूत होगा और युवाओं का राजनीति में प्रवेश आसान होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की राजनीति में भागीदारी जरूरी है क्योंकि इससे नए विचार और नई सोच आगे आएगी।

chat bot
आपका साथी