अब अनदेखी का मामला लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिले टकसाली कांग्रेसी

कांग्रेस पार्टी में अनदेखी से निराश टकसाली कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में सीएम के ओएसडी से मुकालात की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:01 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:01 AM (IST)
अब अनदेखी का मामला लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिले टकसाली कांग्रेसी
अब अनदेखी का मामला लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिले टकसाली कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, जालंधर

कांग्रेस पार्टी में अनदेखी से निराश टकसाली कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के ओएसडी कमलजीत सिंह सोही से मुलाकात की। उन्होंने ओएसडी से पार्टी नेताओं के प्रति नाराजगी जताई है।

परमजीत सिंह बल, त्रिलोक सिंह सरां समेत कई नेताओं ने कहा कि पार्टी और सरकार में हो रही नियुक्तियों में टकसाली कांग्रेसियों की अनदेखी हो रही है। ऐसे लोगों को पार्टी और सरकार के विभागों में नियुक्त किया जा रहा है, जिन्होंने कांग्रेस के लिए कोई काम नहीं किया है। फ्रंटलाइन कांग्रेस ग्रुप के बैनर तले एकजुट हुए टकसाली कांग्रेसियों ने अपील की कि पार्टी के लिए काम करने वाले नेताओं को अच्छी जगह एडजस्ट किया जाए। कमलजीत सिंह सोही ने कहा कि टकसाली कांग्रेसियों को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि टकसाली कांग्रेसियों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके लिए जालंधर के विधायक भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने टकसाली कांग्रेसियों की एडजस्टमेंट के लिए लिस्ट में नाम नहीं भेजे। इस मौके पर सचिन सरीन, राजीव कक्कड़, सोमनाथ, सोनू व सनी शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी