निशाने पर बुजुर्ग, अब रास्ता पूछने के बहाने वृद्ध महिला से लूटी चेन

इन दिनों लुटेरों के निशाने पर बुजुर्ग हैं। लुटेरों ने बुधवार को बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:08 PM (IST)
निशाने पर बुजुर्ग, अब रास्ता पूछने के बहाने वृद्ध महिला से लूटी चेन
निशाने पर बुजुर्ग, अब रास्ता पूछने के बहाने वृद्ध महिला से लूटी चेन

जागरण संवाददाता, जालंधर

इन दिनों लुटेरों के निशाने पर बुजुर्ग हैं। लुटेरों ने बुधवार को थाना रामामंडी के न्यू विनय नगर में वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ली। हालांकि महिला के विरोध के कारण लुटेरे आधी चेन ही लूट सके। आधी चेन महिला के हाथ में रह गई।

पुलिस को दी शिकायत में उषा रानी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के बाहर अपनी बहू के साथ बैठी थी। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने आकर उनसे रास्ता पूछा। वह रास्ता बता ही रही थीं कि बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने इसका विरोध किया और चेन पकड़ ली। ऐसे में आधी चेन उनके हाथ में ही रह गई और आधी चेन लुटेरे ले गए। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें

20 फरवरी को बदमाशों ने स्कूल से पोती को लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग बलदेव सिंह के साथ बस्ती बावा खेल इलाके में लूट की थी। लुटेरों ने बुजुर्ग से धारदार हथियारों के बल पर चार हजार रुपये और दो अंगूठियां लूट ली थीं। इससे पहले बीबीएमबी परिसर के पास विकास माडल स्कूल, रेरू की चेयरपर्सन चांद शर्मा को भी लूटने की कोशिश की गई थी, लेकिन चांद शर्मा की सक्रियता के चलते लुटेरे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए थे और उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

chat bot
आपका साथी