अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सेवाएं देंगे सेवा केंद्र, शनिवार को भी खुलेंगी गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें

जालंधर के सेवा केंद्रों में अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लोगों को सेवाएं दी जाएंगी। इससे पूर्व कोरोना महामारी में लगाए गए लॉकडाउन के कारण सेवाएं सुबह 9 से शाम 4 बजे तक दी जा रही थीं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 03:18 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 03:18 PM (IST)
अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सेवाएं देंगे सेवा केंद्र, शनिवार को भी खुलेंगी गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें
जालंधर में सेवा केंद्रों का समय फिर से शाम पांच बजे तक कर दिया गया है।

जालंधर, जेएनएन। जिला प्रशासन ने सभी सेवा केंद्रों के ड्यूटी समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लोगों को सेवाएं दी जाएंगी। इससे पूर्व कोरोना महामारी में लगाए गए लॉकडाउन के कारण यह सेवाएं सुबह 9 से शाम 4 बजे तक दी जा रही थी। नाइट कर्फ्यू का समय शाम 7 बजे करने के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लोगों की सुविधा के लिए लिया है। डीसी ने एक आदेश जारी करते हुए शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। अब सभी गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें शनिवार को भी सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी।

डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि सेवा केंद्र अब शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नागरिकों को सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा जारी रहेगी। कुछ काउंटर पूर्वानुमति से आने वालों के लिए आरक्षित किए गए हैं ताकि पूर्वानुमति की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चले। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने मई की शुरुआत में सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया था। सेवा केंद्रों को फिर से खोलने का फैसला करके लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर आने वाले लोग व कर्मचारी समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक का समय कर दिया था। 

chat bot
आपका साथी