अब सरकारी बसों में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए भी फ्री सफर की सुविधा मांगी

लुधियाना में ऑल इडिया रंगरेट दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानी करनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने मांगपत्र में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से पंजाब रोडवेज व पेप्सू रोडवेज में 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सफर करने की मांग की है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:37 PM (IST)
अब सरकारी बसों में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए भी फ्री सफर की सुविधा मांगी
पेप्सू रोडवेज पंजाब डायरेक्टर को मांगपत्र देते हुए आल इंडिया रंगरेटा दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानी करनैल सिंह।

जगराओं, जेएनएन। ऑल इडिया रंगरेट दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानी करनैल सिंह ने पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता  एवं डायरेक्टर पेप्सू रोडवेज पंजाब पुरुषोत्तम लाल खलीफा के साथ लुधियाना के सर्किट हाउस में एक विशेष मीटिंग की। मीटिंग में उन्होंने डायरेक्टर को मांगपत्र सौंपकर पंजाब में महिलाओं की तर्ज पर 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा की मांग की।

ज्ञानी करनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने मांगपत्र में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से पंजाब रोडवेज व पेप्सू रोडवेज में 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सफर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पंजाब  में महिलाओं का पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करना एक प्रशंसनीय कदम है। इसके साथ ही उन्हें 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुगों का सफर भी मुफ्त करना चाहिए।

इस मौके पर पेप्सू रोडवेज पंजाब के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल खलीफा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई वाली सरकार ने हमेशा ही जनता के हित में फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि रंगरेटा दल के अधिकारियों के सुझाव को लेकर वह मुख्यमंत्री, ट्रासंपोर्ट मिनिस्टर रजिया सुल्तान, कैबिनेट मिनिस्टर अरुणा चौधरी व पेप्सू रोडवेज पंजाब के चेयरमैन केके शर्मा से विचार विमर्श करेंगे। पूरी कोशिश करेंगे कि पंजाब रोडवेज व पेप्सू रोडवेज में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सफर मुफ्त हो जाए।

इस मौके पर लुधियाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष रूपिंदर सिंह रिंकू, सचिव दिलेर सिंह, पंजाब कांग्रेस के सचिव दर्शन सिंह ,एफसीआइ के पूर्व सदस्य पृथीपाल सिंह व रंगरेटा दल के समूह सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी