किसान ही नहीं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी 26 जनवरी की परेड के लिए हुए रवाना

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली की सड़कों पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:05 PM (IST)
किसान ही नहीं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी 26 जनवरी की परेड के लिए हुए रवाना
किसान ही नहीं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी 26 जनवरी की परेड के लिए हुए रवाना

जागरण संवाददाता, जालंधर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली की सड़कों पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। जिले भर से किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होने के लिए जिले से रवाना हुए हैं। शिरोमणि अकाली दल का जत्था जिले से इस परेड में शामिल होने के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान जिला अकाली जत्था के प्रधान कुलवंत सिंह मनन, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, परमप्रीत सिंह विट्टी व अमरजीत सिंह मंगा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिसे शिरोमणि अकाली दल का समर्थन भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने सदैव किसानों के हितों की रक्षा की बात की है। इस मौके पर उनके साथ गुरदेव सिंह भाटिया, परमप्रीत सिंह विट्टी, अमरजीत सिंह मंगा, गुरजीत सिंह पोपली, अमरजीत सिंह, जैयदीप सिंह बाजवा, अमनदीप सिंह व मनप्रीत सिंह मौजूद थे।

युवाओं की टीम भी हुई रवाना

बस्ती बावा खेल से रूबल संधू, हिमाशू सौधी व मनिदंर सिंह की अगुआई में युवाओं की टीम रवाना हुई। इससे पूर्व उन्होंने किसानों के साथ हो रही धक्केशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए झंडे लेकर शामिल हुए युवाओं ने किसानों को हर मोर्चे पर सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

किसानों के लिए लंगर लगा

किसानों को रवाना होने के दौरान भोजन का प्रबंध करने के लिए सलेमपुर गांव के लोगों की ओर से वेरका हाईवे पर निरंतर लंगर का दौर जारी रहा। दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों को रोककर लंगर खिलाया। इस मौके पर सेवा कर रहे दविदरपाल सिंह बताते हैं कि किसानों को केवल लंगर ही नहीं, बल्कि प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। यह दौर निरंतर जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी