ऐसी पहल की जरूरत : इंडियन ऑयल के पंपों पर अब से नो मास्क नो फ्यूल

कोविड-19 से बचाव के लिए इंडियन आयल ने नई पहल की है। उनके समस्त पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए नो मास्क नो फ्यूल की पालिसी लागू की गई है यानि पंप पर जाने वाले प्रत्येक उपभोक्ता को मास्क लगाना होगा तभी उसे पेट्रोल या डीजल दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:00 AM (IST)
ऐसी पहल की जरूरत : इंडियन ऑयल के पंपों पर अब से नो मास्क नो फ्यूल
ऐसी पहल की जरूरत : इंडियन ऑयल के पंपों पर अब से नो मास्क नो फ्यूल

जागरण संवाददाता, जालंधर : कोविड-19 से बचाव के लिए इंडियन आयल ने नई पहल की है। उनके समस्त पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए नो मास्क नो फ्यूल की पालिसी लागू की गई है यानि पंप पर जाने वाले प्रत्येक उपभोक्ता को मास्क लगाना होगा, तभी उसे पेट्रोल या डीजल दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने मास्क नहीं लगाया होगा, उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और मास्क नहीं होने पर तेल नहीं दिया जाएगा।

इंडियन ऑयल जालंधर के डीजीएम (रिटेल सेल्स) अतुल गुप्ता ने नई गाइडलाइंस की पुष्टि की। कहा कि रविवार से ही इसे लागू किया गया है और सोमवार को तो 100 फीसद सख्ती के साथ इसे अमल में लाया जाएगा। अब उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर स्थित शौचालय का प्रयोग भी नहीं कर पाएंगे। पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकेगी, क्योंकि पेट्रोल पंप पर लगाए गए वाटर कूलर भी बंद कर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को नकद राशि भुगतान के बजाय डिजिटल पेमेंट के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल में वैक्सीनेशन भी युद्ध स्तर पर करवाई जा रही है। कुछ दिन में 300 से ज्यादा लोगों को टीका लगवाया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी