जेसीआइ में चलाई 'नो हंगर' मुहिम

जेसीआइ जालंधर सिटी द्वारा नो हंगर मुहिम चलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:08 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:08 AM (IST)
जेसीआइ में चलाई 'नो हंगर' मुहिम
जेसीआइ में चलाई 'नो हंगर' मुहिम

जागरण संवाददाता, जालंधर

जेसीआइ जालंधर सिटी द्वारा 'नो हंगर' मुहिम चलाई गई। इसके तहत क्लब के सदस्यों ने शहर के सार्वजनिक इलाकों में जाकर गरीब व जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया।

क्लब की प्रधान तरविदर कौर की अध्यक्षता में जेसीआइ की टीम सबसे पहले सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के अलावा स्वीट्स का वितरण किया गया। इसके उपरांत कई इलाकों में जाकर यह मुहिम चलाई गई। तरविदर कौर ने कहा कि शहर की सड़कों पर रात गुजारने वाले लोगों के लिए चलाई जा रही इस मुहिम में सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ मनप्रीत सिंह, अखिलेश चौधरी, रीमा चौधरी, गौतम अरोड़ा, सारिका अरोड़ा, संजय उपाध्याय, श्वेता उपाध्याय, दमनदीप बिद्रा, मानिक बसरा, सोयम चोपड़ा व सिद्धार्थ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी