दिल्ली सिंघू बार्डर मर्डरः नशे का आदी था तरनतारन का लखबीर, 4 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी पत्नी

किसान आंदोलन दौरान शनिवार सुबह दिल्ली के सिंगु बार्डर पर निहंग सिंहों ने तरनतार के युवक को बांधकर पहले उसकी मारपीट की और फिर हाथ और टांग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह युवक तरनतारन के गांव चीमा कलां निवासी लखबीर सिंह उर्फ टीटू निकला है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:00 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:31 PM (IST)
दिल्ली सिंघू बार्डर मर्डरः नशे का आदी था तरनतारन का लखबीर, 4 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी पत्नी
दिल्ली में किसानों के धरने में तरनतार के युवक की बेअदबी के आरोप में नृशंस हत्या कर दी गई है।

धर्मवीर सिंह मल्हार, तरनतारन। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहें किसान आंदोलन के दौरान शनिवार सुबह सिंघू बार्डर पर एक व्यक्ति को बांधकर पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर हाथ और टांग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। युवक पंजाब का बताया जा रहा था लेकिन बाद में उसकी पहचान तरनतारन के गांव चीमा कलां निवासी लखबीर सिंह उर्फ टीटू के तौर पर हुई है। इधर, डीएसपी तरनतारन सूचा सिंह बल ने बताया कि मरने वाले का पुलिस रिकार्ड खंगाला जा रहा है। लखबीर सिंह उर्फ टीटू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव चीमा कलां थाना सराय अमानत खां के मां-बाप की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। टीटू की हत्या करने के आरोपितों ने बकायदा इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या की बात कबूली की है।

नशे की आदी था लखबीर

लखबीर सिंह तीन बेटियों का बाप था और नशे का आदी था। इसके पिता दर्शन सिंह की वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसकी मां की भी मौत हो गई थी। वह अपनी बुआ राजबीर कौर राज के पास ही रहता था। नशे की लत के कारण उसकी पत्नी चार साल पहले उसे छोड़ मायके चली गई थी। लखबीर दिल्ली के सिंघू बार्डर पर किसानों के धरने में कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं लग सका है।

कहा जाता है कि मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी होने का पता चला था। इसके बाद कुछ लोगों ने तड़के लखबीर को को सिंघु बार्डर पर बांधकर मारपीट की। इसकी बकायदा वीडियो बनाई गई। यह वीडियो वायरल हो गई है। इसमें लखबीर का हाथ और टांग काटा गया है। युवक ने मौके पर तड़प-तड़प कर जान दे दी। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Rawan On Sale: दशहरा पर आर्डर नहीं मिले तो जालंधर के कारीगर ने दशानन सेल पर लगाए, 100 से 250 रुपये कीमत

chat bot
आपका साथी