जालंधर में हसदा-वसदा पंजाब ने भी किया श्री राम का पुतला जलाए जाने का विरोध

जालंधर में हसदा वसदा संस्था के सदस्यों ने कहा कि शरारती तत्व पंजाब की अमन व शांति को भंग करना चाहते हैं। साजिश के तहत लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत की जा रही हैं। सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:10 PM (IST)
जालंधर में हसदा-वसदा पंजाब ने भी किया श्री राम का पुतला जलाए जाने का विरोध
हसदा वसदा पंजाब के सदस्यों ने कहा कि शरारती तत्व पंजाब की अमन व शांति को भंग करना चाहते हैं।

जालंधर, जेएनएन। स्वयं सेवी संस्था हसदा वसदा पंजाब ने भी अमृतसर में श्रीराम का पुतला जलाए जाने का विरोध किया है। इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान संस्था के सदस्य राहुल जुनेजा, बाबा हीरा सिंह, नीतीश मेहता व जसकीरत सिंह जस्सी ने कहा कि शरारती तत्व पंजाब की अमन व शांति को भंग करना चाहते हैं। इसीलिए, लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि इस दौर में समाज को संयम बनाए रखते हुए ऐसे तत्वों का व्यापक विरोध करना चाहिए। उन्होंने सरकार से घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ नीतीश मेहता, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखबीर सिंह, हरजोत लुबाना, जसविंदर सिंह, करण अरोड़ा, दिनेश खन्ना, डिप्टी बहल, प्रभजोत सिंह, साहिल महेंद्रु व गौरव मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी