रोटरी क्लब जालंधर इंस्ट की नई टीम घोषित, प्रदीप होंगे प्रधान

रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की नई टीम की घोषणा कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:19 PM (IST)
रोटरी क्लब जालंधर इंस्ट की नई टीम घोषित, प्रदीप होंगे प्रधान
रोटरी क्लब जालंधर इंस्ट की नई टीम घोषित, प्रदीप होंगे प्रधान

जागरण संवाददाता, जालंधर

रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें प्रदीप विग को अध्यक्ष व नितिन शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान नई टीम की विधिवत घोषणा हुई। डायरेक्टर क्लब सर्विसिस तथा पूर्व अध्यक्ष रणदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान तत्कालीन प्रधान जोली बेदी ने बीते वर्ष किए गए कार्यों के बारे में विस्तार के साथ बताया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों को राशन से लेकर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए थे। इसके अलावा निरंतर वैक्सीनेशन कैंप लगाकर लोगों को जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर अरुण मल्होत्रा, नरेंद्र मेहता, कुलविदर बेदी, विनोद कुमार, गगन मल्होत्रा, मोहित अरोड़ा, राजन ढींगरा, पविदर मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी