अमृतसर में घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया मामला दर्ज

अमृतसर में एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। लगभग एक साल पहले आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पंचायत को शिकायत भी की थी लेकिन पंचायत ने दोनों पक्षों को बैठाकर राजीनामा करवा दिया था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:57 PM (IST)
अमृतसर में घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमृतसर में घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला से दुष्कर्म किया।

अमृतसर, जेएनएन। मत्तेवाल थाने के अधीन पड़ते एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने राजबीर सिंह नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है। सब इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है और अकसर काम के सिलसिले से घर से बाहर ही रहता है। इलाके में रहने वाला राजबीर सिंह उस पर बुरी नजर रखता है। लगभग एक साल पहले आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पंचायत को शिकायत भी की थी लेकिन पंचायत ने दोनों पक्षों को बैठाकर राजीनामा करवा दिया था। पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वह घर में अकेली थी। राजबीर मौका पाकर छत के रास्ते उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकाया कि अगर उसने इस बाबत किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।

यह भी पढ़ें : महिला से तीस हजार रुपये और सोने के गहने झपटे

अमृतसर। बाइक पर सवार दो लुटेरों ने जोड़ा पीपल के पास पति के साथ जा रही महिला से उसका पर्स झपट लिया। पर्स में तीस हजार रुपये, सोने के गहने और जरूरी सामान था। सी डिवीजन थाने की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपितों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तरनतारन रोड स्थित कोट मित्त सिंह निवासी हरदीप सिंह ने सी डिवीजन थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की शाम वह अपनी पत्नी पूजा के साथ किसी काम से जोड़ा पीपल के पास गए थे। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के हाथ में पकड़ा पर्स झपट लिया। पर्स में तीस हजार रुपये, सोने के गहने और कीमती सामान रखा हुआ था। (जासं)

chat bot
आपका साथी