जालंधर की फ्रेंड्स कालोनी में नवरात्र उत्सव मनाया, गायिका नीरू कपूर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

चैत्र के नवरात्रि को लेकर फ्रेंड्स कालोनी में जारी उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। इस उत्सव का आगाज श्री गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत भजन गायिका नीरू कपूर ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 03:29 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:29 PM (IST)
जालंधर की फ्रेंड्स कालोनी में नवरात्र उत्सव मनाया, गायिका नीरू कपूर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
चैत्र के नवरात्रि को लेकर फ्रेंड्स कालोनी में जारी उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया।

जालंधर, जेएनएन। चैत्र के नवरात्रि को लेकर फ्रेंड्स कालोनी में जारी उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। इस उत्सव का आगाज श्री गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत भजन गायिका नीरू कपूर ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर भजन गायिका नीरू कपूर ने 'कर लो सारी दर्शन आज मेरी माई ने आना है' व 'जोड़ के खड़ी हूं तेरे द्वार मेरी मां' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। भजन गायिका नीरू कपूर ने श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध कर झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

नीरू कपूर ने श्री राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए चैत्र के नवरात्र के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार के साथ बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान देकर उन्हें आध्यात्मिकता के साथ जोड़ा जा सकता है। इस अवसर पर समूचे विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने को लेकर प्रार्थना भी की गई। इसके उपरांत कंजक पूजन किया गया।

नीरू कपूर में अतिथियों व इलाका निवासियों को सम्मानित किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तृषा मेहरा, मिंदर, जग्गी, मोनिका शर्मा, रचना, पसरिचा अरोड़ा, पूजा मेहरा, मोनिका मदान, अंजलि अरोड़ा, अंचल अरोड़, शाहरुख व सदस्य मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी