अरूसा विवाद में भाजपा ने नवजोत सिद्धू को घसीटा, पूछा- पं‍जाब कांग्रेस अध्यक्ष का पाकिस्तान से क्या रिश्ता

Aroosa Alam Controversy पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्‍तानी मित्र अरूसा आलम के मामले में अब नवजोत सिंह सिद्धूू भी हमले की जद में आ गए हैं। भाजपा ने सिद्धू पर हमला किया है और उनसे पूछा है कि उनका पाकिस्‍तान से क्‍या संबंंध है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:32 PM (IST)
अरूसा विवाद में भाजपा ने नवजोत सिद्धू को घसीटा, पूछा- पं‍जाब कांग्रेस अध्यक्ष का पाकिस्तान से क्या रिश्ता
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्‍तानी मित्र अरूसा आलम और पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)

जालंधर/बरनाला, जेएनएन। Aroosa Alam Controversy:  कैप्टन अमरिंदर सिंह की महिला मित्र व पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम के लेकर पंजाब की राजनीति में चल रही विवाद में अब नवजोत सिंह सिद्धू भी निशाने पर आ गए हैं। इस पूरे मामले में इस विवाद में भाजपा भी कूद गई है। भाजपा ने पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला करते हुए उनसे पूछा है कि उनका पाकिस्‍तान से क्‍या संबंध है।

बता दें कि पूरा मामला पंजाब के डिप्‍टी सीएम व गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के अरूसा आलम के पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से रिश्‍ते की जांच कराने की बात के बाद गर्माया था। हालांकि इसके बाद रंधावा खुद निशाने पर आ गए थे और बाद में जांच की बात से मुकर गए थे। उन्‍होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात  का गलत अर्थ निकाला गया। अरूसा आलम विदेशी नागरिक हैं और उनके बारे में जांच रॉ या अन्‍य केंद्रीय एजेंसी कर सकती है। पंजाब सरकार इस मामले में जांच नहीं कर सकती है।      

ਰੰਧਾਵਾ ਜੀ ਦਸੋ ਤੁਹਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਿੱਧੂ ਦਾ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨਾਲ ਕੀ ਰਿਸ਼ਤਾ....@INCPunjab pic.twitter.com/XtxiO6LbaJ

— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) October 23, 2021


भाजपा ने शनिवार को ट्वीट कर  पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से पूरे मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सवाल किया। भाजपा ने पूछा,  'रंधावा जी बताओ, आपके पंजाब कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सिद्धू का पाकिस्तान के साथ क्या रिश्ता है।' रंधावा ने शुक्रवार को रंधावा ने ट्वीट कर अरूसा आलम के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के साथ कथित कनेक्शन की जांच के आदेश दिए थे। 

वहीं, इस विवाद में पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने नवजोत सिंह सिद्धू का बचाव करते हुए कैप्टन को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान में मित्रता है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं, तो क्या अरूसा आलम का कैप्टन के घर पर रहना देश की सुरक्षा के लिए घातक नहीं है?

मंत्री वडि़ंग ने बचाव कर कहा, सिद्धू पाकिस्तान गए तो कारिडोर खुलवाया

उन्‍होंने कहा कि  अरूसा कैप्टन अमरदिंर सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके घर पर रहीं। अरूसा को उनके पास लेकर जाने वालों और वहां उनसे मिलने वालों की भी जांच होनी चाहिए। सिद्धू ने तो पाकिस्तान जाकर कारिडोर खुलवाया था। वह देश के खतरा कैसे हो गए?

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी बोलीं, कैप्टन बाकी की जिंदगी अरूसा के साथ ही बिताएं

इस बीच सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि कैप्टन साहब की यह उम्र पूजा-पाठ करने की है। उन्हें बाकी की जिंदगी पाकिस्तानी मित्र अरूसा आलम के साथ ही बितानी चाहिए। उन्होंने कहा, कैप्‍टन अमरिंदर के मुख्‍यमंत्री रहते अरूसा की मंत्रिमंडल में पूरी दखलंजादी थी। उनकी सहमति के बिना किसी को भी मंत्री पद नहीं मिलता था। यहां तक कि एसएचओ, एसपी की पोस्टिंग भी उसकी की सहमति से होती थी।

डा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि कैप्टन सरकार के राज में अरूसा आलम पंजाब पुलिस की डीजीपी की तरह थीं। कैप्टन राज में तबादलों के बदले पैसे लिए जाते थे। इन पैसों से अमरिंदर अपनी दोस्‍त अरूसा को गिफ्ट देते रहे। अरूसा का बेटा भी उनसे पैसा लेकर जाता था। वह पंजाब का पैसा लेकर भाग गया। उन्होंने कहा कि कैप्टन के नई पार्टी बनाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

रवीन ठुकराल ने शेयर किए अरूसा और मंत्री रजिया के फोटो

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे रवीन ठुकराल ने पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना व उनकी बहू के कुछ पुराने फोटो शेयर किए। इन्हें उनके पति व पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को टैग करते हुए पूछा, 'इसके बारे में आप क्या कहेंगे। क्या आपकी पत्नी और बहू एक ही महिला के साथ नहीं हैं? दोस्ती को राजनीति से मिलाकर आप और कितना नीचे जाएंगे। अरूसा आलम व्यक्तिगत रूप से आपके परिवार के साथ ऐसी कई और यादों को संजोए हुए हैं।'

इस पर मुस्तफा ने कहा, 'मेरा समय बहुत कीमती है। हमारे संबंधों की गहराई और आयाम आप सब की समझ से परे हैं। रवीन भाई कड़वी बातों में भी हम एक सीमा रेखा खींच कर रखते हैं। इस पर रवीन ने जवाब दिया, 'मुस्तफा भाई, हमारा समय समान रूप से कीमती है, जैसे लोग आपके रिश्तों को नहीं समझ सकते हैं, वैसे ही मुझे भी गलत समझा गया है।'

chat bot
आपका साथी