एक महीने एक दिन के बाद बदले जालंधर के पुलिस कमिश्नर सुखचैन गिल, अब नौनिहाल के हाथ में कमान

जालंधर में डा. सुखचैन सिंह गिल के बाद अब आइपीएस नौनिहाल सिंह को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की कमान दी गई है। जालंधर के पुलिस कमिश्नर बनने वाले नौनिहाल सिंह की वर्तमान तैनाती लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के तौर पर थी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:52 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 03:11 PM (IST)
एक महीने एक दिन के बाद बदले जालंधर के पुलिस कमिश्नर सुखचैन गिल, अब नौनिहाल के हाथ में कमान
जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जालंधर : बीते 20 अगस्त को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की कमान संभालने वाले आइपीएस डॉ. सुखचैन सिंह गिल का 1 महीना 1 दिन का कार्यकाल पूरा कर लेने के बाद जालंधर से तबादला कर दिया गया है। डॉ. सुखचैन सिंह गिल के बाद अब 1997 बैच के आइपीएस नौनिहाल सिंह को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की कमान दी गई है। वहीं डॉ.  सुखचैन सिंह गिल अब अमृतसर पुलिस कमिश्नर के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। जालंधर के पुलिस कमिश्नर बनने वाले नौनिहाल सिंह की वर्तमान तैनाती लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के तौर पर थी।

तेजतर्रार आईपीएस माने जाते हैं नौनिहाल सिंह

साल 1997 बैच के आईपीएस नौनिहाल सिंह की पहचान एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के तौर पर की जाती है। नौनिहाल सिंह इससे पहले भी जालंधर में बतौर एसएसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2006 से लेकर 2007 के बीच में नौनिहाल सिंह जालंधर में एसएसपी के पद पर तैनात थे। इस दौरान शहर में नशे और लूटपाट की घटनाओं पर खासी लगाम दिखाई दी थी। आइपीएस नौनिहाल सिंह अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर अपने जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जाने जाते हैं।

गुरप्रीत सिंह बनाए गए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर

इसके साथ ही जालंधर पुलिस कमिश्नर से लुधियाना रेंज के डीआइजी बनाए गए आइपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर को लुधियाना का पुलिस कमिश्नर बना दिया गया है। आपको बता दें कि 1 महीने पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार ने 3 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे जिनके एक महीने बाद ही चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के अगले ही दिन तीनों ही शहरों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए।

यह भी पढ़ें-  निराले अंदाज में दिखे पंजाब के सीएम चरणजीत चन्‍नी और नवजोत सिद्धू ने टी स्‍टाल पर लिया चाय व कचौरी का आनंद

यह भी पढ़ें-  अरे ये तो 'सिद्धार्थ' है... प्रशंसकों को पठानकोट के चंदन में दिखता है दिवंगत अभिनेता Sidharth Shukla का अक्श

chat bot
आपका साथी