नेशनल वाल्मीकि सभा जालंधर ने चलाया सदस्यता अभियान, नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नेशनल वाल्मीकि सभा ने सुरेश कुमार को मिठापुर हलके का प्रधान राजिंदर पाल सहोता को गांव धन्नोवाली का प्रधान दलीप वड़ैच को गांव धन्नोवाली का महासचिव विनय वड़ैच गढ़ा हलके का उपप्रधान बनाया है। मीटिंग का संचालन वरिष्ठ उपप्रधान दीपक नाहर ने किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:35 PM (IST)
नेशनल वाल्मीकि सभा जालंधर ने चलाया सदस्यता अभियान, नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जालंधर में नेशनल वाल्मीकि सभा ने रविवार को नए पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपे। जागरण

जासं, जालंधर। रविवार को नेशनल वाल्मीकि सभा ने अपना स्थाई सदस्यता अभियान आगे बढाया। चेयरमैन सोनू हंस की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि मंदिर, आवा मोहल्ला (प्रताप बाग) में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सुरेश कुमार को मिठापुर हलके का प्रधान, राजिंदर पाल सहोता को गांव धन्नोवाली का प्रधान, दलीप वड़ैच को गांव धन्नोवाली का महासचिव, विनय वड़ैच गढ़ा हलके का उपप्रधान बनाया गया। बैठक के दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सभा में शामिल किया गया।

मीटिंग का संचालन वरिष्ठ उपप्रधान दीपक नाहर ने किया। उन्होंने सभा के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से समाज के प्रति ईमानदारी से कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि दयावान जी के प्रति सच्ची निष्ठा और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिए सिद्धातों पर चलने की सख्त जरूरत है। ऐसा करके ही हम उनका सपना साकार कर सकते हैं। इस मौके पर प्रधान ऋषि सोंधी, उपप्रधान सुनील गिल, सचिव विनोद नाहर, वार्ड प्रधान विक्की मट्टू, गढ़ा हलका प्रधान सुनील वड़ैच व वरिष्ठ सदस्य अमन हंस आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - पति ने साइप्रस जाकर कर ली दूसरी शादी, बरनाला में पत्नी और बच्चा इंसाफ के लिए खा रहे धक्के

chat bot
आपका साथी