इंसानियत शर्मसार.. नंगल में पिता ने ही लूट ली बेटी की अस्मत, अश्लील वीडियो दिखा किया दुष्कर्म

नया नंगल से सटे गांव में एक कलयुगी बाप ने पिता-बेटी के रिश्ते की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए इंसानियत को शर्मसार किया है। नंगल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपित बाप व उसके साथ जालंधर में दुष्कर्म करने पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 01:47 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 01:47 PM (IST)
इंसानियत शर्मसार.. नंगल में पिता ने ही लूट ली बेटी की अस्मत, अश्लील वीडियो दिखा किया दुष्कर्म
नया नंगल में एक कलयुगी बाप ने पिता-बेटी के रिश्ते की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।

नंगल, जेएनएन। नया नंगल से सटे गांव में एक कलयुगी बाप ने पिता-बेटी के रिश्ते की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए इंसानियत को शर्मसार किया है। नंगल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपित बाप व उसके साथ जालंधर में दुष्कर्म करने पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि वह तीन साल पहले जब घर में अकेली पिता के साथ टीवी देख रही थी, तभी उसके पिता ने उसे फोन पर अश्लील वीडियो दिखाना शुरू कर दी। फिर बाद में पिता ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि उसके बाप ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इन संबंधों के बारे किसी को बताया, तो वह उसकी मां व भाई को जान से मार देगा।

साल 2020 के अक्टूबर महीने में आरोपित उसे एक काम के बहाने जालंधर ले गया, जहां आकाश नामक लड़के से उसने फोन पर संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने उसे गलत संबंध बनाने के लिए मजबूर कर उसकी वीडियो बनाई। बदनामी के डर कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद मार्च 2021 में उसका पिता उसे दोबारा तंग करने लगा, तब जाकर उसने अपनी प्रताड़ना की जानकारी मां व बहन को दी। इसके बाद आरोपित बाप ने उसकी मां से मारपीट शुरू कर दी तथा घर से बाहर निकाल दिया।

इस मामले की जांच कर रही नंगल पुलिस की एसआई नवदीप कौर ने बताया कि आईपीसी की धारा 376, 376 डी, 506 तथा पोस्को एक्ट के तहत जालंधर निवासी आकाश के अलावा शिकायतकर्ता के पिता पर मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी