बंदी छोड़ दिवस शताब्दी पर नगर कीर्तन दो को पहुंचेगा जालंधर

400 साला बंदी छोड़ दिवस शताब्दी को समर्पित ऐतिहासिक नगर कीर्तन जो गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ किला ग्वालियर से 27 अक्टूबर को निकल रहा है वह तीन नवंबर को श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर में संपूर्ण होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:08 PM (IST)
बंदी छोड़ दिवस शताब्दी पर नगर कीर्तन दो को पहुंचेगा जालंधर
बंदी छोड़ दिवस शताब्दी पर नगर कीर्तन दो को पहुंचेगा जालंधर

जागरण संवाददाता, जालंधर : 400 साला बंदी छोड़ दिवस शताब्दी को समर्पित ऐतिहासिक नगर कीर्तन जो गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ किला ग्वालियर से 27 अक्टूबर को निकल रहा है, वह तीन नवंबर को श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर में संपूर्ण होगा। नगर कीर्तन अलग-अलग पड़ावों में होते हुए दो नवंबर को जालंधर शहर की परिक्रमा करेगा। रात का पड़ाव श्री गुरु अर्जुन देव पब्लिक स्कूल करतारपुर में होगा। इस संबंध में सिंह सभाओं व धार्मिक जत्थेबंदियों की मीटिग गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर नगर में जगजीत सिंह गाबा की प्रधानगी में हुई। उसमें कमलजीत सिंह टोनी, तजिदर सिंह परदेसी, पार्षद शैारी चड्ढा, अमरजीत सिंह मिट्ठा, हरप्रीत सिंह नीटू, सुखजीत सिंह डरोली, हरजोत सिंह लक्की, गुरिदर सिंह मझैल, कुलजीत सिंह चावला, भूपिदरपाल सिंह खालसा, मनजीत सिंह ठुकराल, जतिदरपाल सिंह मझैल, विक्की सिंह खालसा, बलदेव सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, परमजीत सिंह भलवान विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि नगर कीर्तन पीएपी चौक से गुरु नानक मिशन चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), सिख तालमेल कमेटी के दफ्तर के आगे गुजरता हुआ पटेल चौक मकसूदां से होते हुए श्री करतारपुर साहिब पहुंचेगा। रास्ते में स्वागती गेट लगेंगे और लंगर लगेगा।

chat bot
आपका साथी