Jalandhar Today 5th December 2021: शहीदी दिवस पर आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन, जानें और क्या है खास

Jalandhar Today 5th December 2021 श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन रविवार को होगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरु तेग बहादुर नगर से सुबह 10 बजे शुरू होगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:38 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:38 AM (IST)
Jalandhar Today 5th December 2021: शहीदी दिवस पर आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन, जानें और क्या है खास
शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन रविवार को होगा। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 5th December 2021: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 5 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

नगर कीर्तन में जिले भर से संगत हाेगी शामिल

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन रविवार को होगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर से सुबह 10 बजे शुरू होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब से सुसज्जित पालकी साहिब तथा गुरु के पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले जा रहे नगर कीर्तन में जिले भर से संगत शामिल होगी।

- आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से आर्य परिवारों के सदस्य शामिल होंगे।

- राशन वितरण समारोह

बीबी नानकी जी भलाई केंद्र की तरफ से सैंदा गेट में राशन वितरण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। इस दाैरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लाेग शामिल हाेंगे।

- वार्षिक समारोह

मानव सहयोग सोसायटी का वार्षिक समारोह एचएमवी कालेज में सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें सोसायटी के साथ जुड़कर वर्ष भर सेवाएं देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप तथा फीसें देने की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें-सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान- सरकार बनने पर खन्ना काे बनाएंगे जिला; मंत्री कोटली पर लगाए गंभीर आराेप

- भजन संध्या

श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। इस दाैरान कलाकार रंग जमाएंगे। पिछले कई दिन से समाराेह की तैयारियां की जा रही थी। ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें-Egg Price Hike: पंजाब में अंडे की लंबी छलांग, गिरते तापमान से चार दिन में 38 रुपये का उछाल

chat bot
आपका साथी