जालंधर में गूंजे 'जो बोले सो निहाल' के जयकारे, संगत ने पुष्प वर्षा से किया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

जालंधर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोविंदगढ़ से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंटर टाउन में आकर संपन्न हुआ।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:27 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:27 PM (IST)
जालंधर में गूंजे 'जो बोले सो निहाल' के जयकारे, संगत ने पुष्प वर्षा से किया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर जालंधर में नगर कीर्तन निकाला गया।

जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शनिवार को शहर से नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोविंदगढ़ से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंटर टाउन में आकर संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें -  Jalandhar Coronavirus Vaccination Live: रिटायर्ड SMO डा. कश्मीरी लाल को लगा पहला टीका, जालंधर जीतेगा कोरोना से ये जंग

कोरोना महामारी के चलते नगर कीर्तन का समय परिवर्तित किया गया था। इस बार नगर कीर्तन सुबह 8:00 बजे शुरू किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी व गुरु के पांच प्यारों की अगुआई में निकाले गए नगर कीर्तन में जिले भर से संगत शामिल हुई।

यह भी पढ़ें - Jalandhar Coronavirus Vaccination: बड़ी गफलत! सीएचसी बस्ती गुजां में स्टाफ तैयार, टीका लगवाने कोई नहीं पहुंचा

नगर कीर्तन के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की ओर से लंगर लगाया गया और लोगों की ओर से पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर में 'जो बोले सो निहाल' के जयकारे गूंजे और संगत 'सतनाम वाहेगुरु' का जाप करते हुए नगर कीर्तन के साथ चल रही थी। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह हरपाल सिंह, इंद्र सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह व अन्य सदस्य मौजदू थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी