श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर निकाला नगर कीर्तन

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर बस्तियात इलाकों से नगर कीर्तन निकाला गया जो गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 01:59 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 01:59 AM (IST)
श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर निकाला नगर कीर्तन
श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर निकाला नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर बस्तियात इलाकों से नगर कीर्तन निकाला गया, जो गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और गुरु के पांच प्यारों की अगुआई में निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान रागी जत्थे के सदस्यों ने संगत को शबद गायन से निहाल किया।

नगर कीर्तन के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं ने लंगर लगाया और पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और पार्षद जसपाल कौर भाटिया ने कहा कि युवाओं को धर्म का ज्ञान देकर दिशाहीन होने से बचाया जा सकता है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में इंसान के जीवन का सार छुपा हुआ है। नगर कीर्तन के दौरान जहां सेवादारों ने सफाई व्यवस्था की। वहीं, लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बलदेव सिंह गत्तका मास्टर, जतिदर पाल सिंह मझैल, गुरिदर सिंह मझैल व संगत मौजूद थी।

गुरु गोबिद सिंह की कुर्बानियां को कभी भुलाई नहीं जा सकता : हैनरी

इधर, गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ से निकाले नगर कीर्तन में नतमस्तक होने पहुंचे विधायक बावा हैनरी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर कीर्तन में प्रधान हरभजन सिंह सैनी, पार्षद विक्की कालिया, पार्षद दीपक शारदा, पार्षद पति रवि सैनी,गुरमीत सिंह, गुरमेल सिंह सैनी, कुलदीप सिंह पायलट, हरविदर सिंह नागी, भूपिदर सिंह बेदी, जसबीर सिंह मनचंदा, नरिदर सिंह सैनी, सरबजीत सिंह बिरदी, मोहन सिंह, रंजीत सिंह, जगजीत सिंह राणा, सोहन सिंह, गुरदेव सिंह कलसी, बलबीर सिंह मठारू, सोहन सिंह संघेड़ा, सतिदर सिंह सोढी, चैत्र सिंह, जंग बहादुर, कुलविदर सिंह, परमिदर सिंह, गौरव जाली, कर्ण जाली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी