बाबा दीप सिंह के प्रकाशपर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया

गुरुद्वारा श्री थम्म जी साहिब से धन-धन बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 01:51 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 01:51 AM (IST)
बाबा दीप सिंह के प्रकाशपर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया
बाबा दीप सिंह के प्रकाशपर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया

संवाद सहयोगी, करतारपुर : धन-धन बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री थम्म जी साहिब से पांच प्यारों की अगुआई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में शेर-ए-खालसा गतका अखाड़ा द्वारा समूह सभा सोसायटियों व इलाका संगत के सहयोग से विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। अलग-अलग कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन व गुरु इतिहास से निहाल किया।

इस दौरान शेर-ए-खालसा गतका अखाड़ा के सिंहों ने गतके के हैरतअंगेज जौहर दिखाए। नगर कीर्तन का शहर के अलग-अलग बाजारों व गली मुहल्लों में फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया व संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास बेनती की गई। नगर कीर्तन में माता गुजरी पब्लिक स्कूल व अकाल अकेडमी घुग के विद्यार्थियों ने बैंड पार्टी से शामूलियत की। नगर कीर्तन पूरे इलाके की परिक्रमा वापिस गुरुद्वारा परिसर लौटा। रास्ते में संगत के लिए अलग-अलग तरह के व्यंजनों के लंगर लगाए गए।

इस मौके पर मैनेजर भाग सिंह, भाई जसवंत सिंह ग्रंथी, भाई हरिराज सिंह ग्रंथी, भाई सरबजीत सिंह खजांची, रछपाल सिंह मुंडां पिड, सुखविदर सिंह, गुरदेव सिंह प्रधान शेर-ए-खालसा गतका अखाड़ा, राणा गुरजीत सिंह, हरगुन सिंह, रंजीत सिंह जीता, बलवीर सिंह, जगरूप सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा सत्कार कमेटी, अमृतपाल सिंह माहल, जतिदर सिंह सग्गू, प्रभजोत सिंह चन्न, तजिदर सिंह खालसा, भाई दर्शन सिंह, भाई गुरसागर सिंह, सरबजीत सिंह साबी, निर्मल सिंह, चरनजीत सिंह नागी, कुलदीप सिंह उब्भी, मनमोहन सिंह मठाड़ू, हरजोध सिंह, कुलविदर सिंह धालीवाल, जगजीत सिंह छाबड़ा, गगनप्रीत सिंह पुरेवाल, गुरदयाल सिंह ढिल्लों, बिक्रमजीत सिंह बब्बल, मनिदर सिंह धालीवाल, हरजोत सिंह, अर्शदीप सिंह, बीबी बलबीर कौर, महिदर कौर, कमलजीत कौर, चरनजीत कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी