400 साला विवाह पर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिद सिंह जी के ननिहाल करतारपुर में माता गुजरी व श्री गुरु तेग बहादुर जी के चार सौ साला विवाह पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:21 PM (IST)
400 साला विवाह पर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन
400 साला विवाह पर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, करतारपुर : दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिद सिंह जी के ननिहाल करतारपुर में माता गुजरी व श्री गुरु तेग बहादुर जी के चार सौ साला विवाह पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंज प्यारों के नेतृत्व में निकाला गया। इससे पहले सुबह गुरुद्वारा माता गुजरी जी में श्री अखंड साहिब जी का पाठ का आरंभ किया गया। उसके उपरांत नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन जीटी रोड से होता हुआ कपूरथला रोड से खुसरोपुर, विसरामपुर ,पत्तड़कलां, सराय खास, टाहली साहिब से होता हुआ वापस करतारपुर पहुंचा। रास्ते में संगत ने पुष्पवर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन में जत्थेदार रणजीत सिंह काहलों एसजीपीसी सदस्य, शहरी प्रधान सेवा सिंह, धर्म प्रचार कमेटी के करतार सिंह, अजीत सिंह, मैनेजर लखवंत सिंह, मास्टर अमरीक सिंह हरविदर रिकू, कुलविदर लुड्डी, यशपाल सिंह, जसविदर सिंह, अवतार सिंह, सोहन सिंह, बचित्तर सिंह, मक्खन सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी