बोले सो निहाल से गूंजा बस्तीयात क्षेत्र

श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को बस्तीयात इलाके में नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 03:00 AM (IST)
बोले सो निहाल से गूंजा बस्तीयात क्षेत्र
बोले सो निहाल से गूंजा बस्तीयात क्षेत्र

संवाद सूत्र, जालंधर : श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को बस्तीयात इलाके में नगर कीर्तन निकाला गया। निहंग सिंह सभा की ओर से 72वें नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु हरकीरत साध संगत निवास बस्ती शेख से नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। नगर कीर्तन की अगुआई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन का स्वागत इलाका निवासियों ने पुष्प वर्षा कर तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाकर किया। इस दौरान विधायक सुशील रिकू तथा डिप्टी मेयर सिमरजीत सिंह बंटी मेजर सिंह ने भी संगत को लंगर वितरित किया। इस मौके पर पार्षद ओंकार, राजीव टिक्का, खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह, जत्थेदार कुलवंत सिंह निहंग, प्रधान जुल्का, गुरमीत सिंह पोपली, गुरदीप सिंह बिट्टू, गुरशरण सिंह, इंद्रजीत सिंह बबर, ज्योति टंडन, नरिदर नंदा, कंवलजीत सिंह रिकू, नीरज मक्कड़, नवीन पुरी, शरणजीत कौर रूबी, सुखजिदर सिंह, अमरजीत सिंह निहंग, प्रिस निहग, मनी निहग, करण वीर सिंह, अमरप्रीत सिंह, सुखवंत सिंह तथा इलाका निवासी मौजूद थे।

द नोबेल स्कूल ने आनलाइन गतिविधियों से मनाया गुरुपर्व

जालंधर : द नोबेल स्कूल में गुरु गोबिद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने आनलाइन एक्टीविटी में भाग लिया, जिसमें सिख धर्म की मर्यादा के अनुसार शब्द गायन, भाषण, कविता गायन आदि की गतिविधियों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने गुरुवाणी का उच्चारण भी किया। चेयरमैन सीएल कोछड़ ने विद्यार्थियों को गुरु गोबिद सिंह महाराज के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में जागरूक किया। एमडी कुमार शिव कोछड़, प्रिसिपल डा. ज्योति खन्ना ने विद्यार्थियों की गतिविधियों की सराहना की।

chat bot
आपका साथी