Jalandhar Today 17th Januaryः जालंधर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन

जालंधर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर 17 जनवरी को शहर के कई इलाके खालसा ही रंग में रंग जाएंगे। इस क्रम में गुरुद्वारा सचखंड गुलाब देवी रोड की तरफ से नगर कीर्तन का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:31 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:31 AM (IST)
Jalandhar Today 17th Januaryः जालंधर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन
जालंधर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर निकलेगा नगर कीर्तन।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 17 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

खालसाई रंग में रंगेगे शहर के कई इलाके

- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर 17 जनवरी को शहर के कई इलाके खालसा ही रंग में रंग जाएंगे। इस क्रम में गुरुद्वारा सचखंड गुलाब देवी रोड की तरफ से नगर कीर्तन का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब से सुसज्जित पालकी साहिब तथा गुरु के पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले जा रहे इस नगर कीर्तन में जिले भर से संगत शामिल होगी। इस दौरान नगर कीर्तन के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा करके तथा लंगर लगाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसी तरह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अर्जुन नगर से भी नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर बाबा बुड्ढा जी पुल, बस्ती बावा खेल रोड सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगा।

- आर्य सम्मेलन में देंगे हवन यज्ञ में आहुतियां

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसका आगाज हवन यज्ञ के साथ होगा। इस दौरान आर्य समाज के परिवार इसी जगह में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत सत्संग में प्रवचन का दौर चलेगा।

- भजन संध्या

श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा।

- वार्षिक समारोह

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर किशनपुरा चौक में जारी दो दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन सुबह 9 बजे से होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी