Murder in Tarn Taran : तरनतारन में आधी रात को गोलियां मारकर चाचा-भतीजे की हत्या, घर के आग खड़े होने पर जताया था ऐतराज

Murder in Tarn Taran तरनतारन में घर के आगे खड़े होने का ऐतराज जताने पर कुछ लोगों ने गोलियां मारकर चाचा व भतीजे की हत्या कर दी। दोनों गुटों में कुछ समय पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 08:13 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 08:13 AM (IST)
Murder in Tarn Taran : तरनतारन में आधी रात को गोलियां मारकर चाचा-भतीजे की हत्या, घर के आग खड़े होने पर जताया था ऐतराज
तरनतारन में गोलियां मारकर चाचा व भतीजे की हत्या कर दी गई।

तरनतारन [धर्मबीर सिंह मल्हार]। तरनतारन के थाना वैरोवाल के गांव नागोके में आधी रात को चाचा-भतीजा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लेकर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार की रात की है। गांव नागोके निवासी अमृतपाल सिंह के घर के आगे मोहल्ले के ही कुछ लोग इकठे होते थे जिसको लेकर परिवार की ओर से ऐतराज जताया गया था। कुछ दिन पहले दोनों गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। मगर गांव के लोगों ने दोनों को आपस में बिठाकर राजीनामा करवा दिया।

मंगलवार की रात को दोनों गुटों में दोबारा कहासुनी हुई। जिस दौरान अमृतपाल सिंह अपने चाचा लखबीर सिंह के साथ घर के बाहर मौजूद था कि युद्धवीर सिंह ने अपने भाई तेजबीर सिंह के इलावा लवप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, कवलजीत सिंह निवासी गांव नागोके और नमक नौजवान से मिलकर चाचा भतीजा पर गोलियां चलाई। गोलियां लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल, थाना प्रभारी वरिंदर सिंह खोसा मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी बल्ल ने बताया कि मनदीप सिंह के बयानों पर थाना वैरोवाल में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव कब्जे में ले लिए गए हैं।

आरोपितों के पास 32 बोर के रिवाल्वर थे। बता दें कि अमृतपाल सिंह की मंगनी की तैयारी की जा रही थीं जबकि लखबीर सिंह अपनी बेटी को विदेश भेजना चाहता था। डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि आरोपितों के घर छापामारी की गई मगर वह परिवारों समेत फरार हो गए हैं। फिलहाल मोबाइल काल की डिटेल के माध्यम से लोकेशन ढूंढी जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  जालंधर में धमकियों से तंग आकर पार्षद पति अनूप ने चार पेज का सुसाइड नोट लिख फंदा लगाया, अमृतसर के व्यापारियों को बताया जिम्मेदार

chat bot
आपका साथी