मर्डर से फिर दहला जालंधर! संविधान चौक के पास खून से लथपथ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और जिस बैंच पर उसका शव मिला उस पर भी काफी खून लगा हुआ था। थाना छह की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:46 PM (IST)
मर्डर से फिर दहला जालंधर! संविधान चौक के पास खून से लथपथ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
जालंधर के संविधान चौक पर युवक की खून से सनी लाश मिली है।

जालंधर, जेएनएन। शुक्रवार सुबह संविधान चौक (बीएमसी चौक) के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर बने पत्थर के बैंच पर खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब पचास वर्षीय मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और जिस बैंच पर उसका शव मिला, उस पर भी काफी खून लगा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना चार, थाना बारादरी और थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में थाना छह का इलाका होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

मृतक के पास कोई शिनाख्ती कार्ड न होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहां पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि मृतक किसी के साथ बैठ शराब पी रहा था और बाद में उससे उक्त व्यक्ति का विवाद हो गया था, जिसके बाद उस व्यक्ति ने किसी लोहे की चीज से उसके सिर पर वार कर दिया और भाग गया। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि मृतक नशे का आदी था। रात को शराब पीकर वहीं बैठा था। बीच सड़क किसी काम से निकला तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर पर चोट आई। वह उठ कर सड़क किनारे बेंच पर बैठ गया।

ठंड और धुंध ज्यादा होने से किसी ने उसे देखा नहीं और शराब के नशे में वो बेहोश हो गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। बाद में वहीं पर बैठने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मृतक किशनपुरा में कहीं किराए पर रहता था लेकिन आजकल वो बस स्टैंड का किसी फ्लाईओवर के नीचे ही सोता था और शराब पीने के लिए संविधान चौक (बीएमसी चौक) के पास आकर बैठ जाता था। पुलिस जब उसकी पहचान करवाने के लिए किशनपुरा में उस घर में पहुंची जहां पर वो किराए पर रहता था तो उसकी पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई।

एसीपी हरिंदर सिंह ने बताया कि अनिल कुमार किराए पर भी अकेला ही रहता था। उसके मकान मालिक ने भी उसे इसी वजह से निकाला कि वो शराब के नशे में रहता था। सुबह से ही शराब पीने लगता था जिससे उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि वीरवार रात को भी वो शराब के नशे में था और संविधान चौक पर बैठ गया। इस दौरान वह सड़क पार करने लगा तो वहां से निकल रही ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसे नहीं देखा जिसके चलते वो उसकी चपेट में आकर घायल हो गया और वहीं पास ही जाकर बैठ गया। रात भर वहीं बैठे रहने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

दो शादियां करवा कर भी अकेला था अनिल कुमार

अनिल कुमार की दो शादियां हो चुकी हैं लेकिन फिर भी वो अकेला ही रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी दोनों पत्नियां उसकी नशे की आदत के चलते ही उसे छोड़ कर चली गई थी। उसके बच्चे भी थे लेकिन पत्नियां बच्चे भी साथ ही ले गईं। उसके रिश्तेदार भी हैं लेकिन किसी ने भी उसको लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।  

chat bot
आपका साथी