Jalandhar Today 28th October 2021 : नगर निगम हाउस की बैठक सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्यों को लेकर हाउस की बैठक वीरवार को सुबह 11 बजे रेडक्रॉस भवन में होगा। जिसमें शहर के 80 पार्षदों के अलावा मेयर जगदीश राज राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के सभी विभागों के प्रमुख बैठक में शामिल होंगे‌।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:05 AM (IST)
Jalandhar Today 28th October 2021 : नगर निगम हाउस की बैठक सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर निगम हाउस की बैठक आज।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 28 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

हाउस की बैठक में शहर के विकास पर होगी चर्चा

नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्यों को लेकर हाउस की बैठक वीरवार को सुबह 11 बजे रेडक्रॉस भवन में होगा। जिसमें शहर के 80 पार्षदों के अलावा मेयर जगदीश राज राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के सभी विभागों के प्रमुख बैठक में शामिल होंगे‌। इस मौके पर शहर में चलाए जा रहे विकास कार्य तथा नए प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की जाएगी।

मां बगलामुखी हवन यज्ञ

मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे होगा।

अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे होगा।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।

हॉकी टूर्नामेंट

कटोच स्टेडियम में सुरजीत हॉकी स्टेडियम टूर्नामेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इस दौरान विभिन्न टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह 8 बजे।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

सुविधा कैंप

सुविधा कैंप होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर में लगाए जाएंगे।

भागवत कथा

मुकेरियां: गांव सनियाल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का चौथा दिन, सुबह दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा।

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ का धरना 379वें दिन में प्रवेश।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 375वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 385वें दिन में प्रवेश।

गढ़शंकर : मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना 347वें दिन में प्रवेश।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स होशियारपुर में जमहूरी किसान सभा व कुलहंिदू सभा का धरना 346वें दिन में प्रवेश।

chat bot
आपका साथी