नहीं हुआ चांद का दीदार, अब कल मनाई जाएगी ईद

जागरण संवाददाता जालंधर बुधवार रात को चांद का दीदार नहीं हुआ। इसके चलते अब ईद-उल-फि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 09:49 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 09:49 PM (IST)
नहीं हुआ चांद का दीदार, अब कल मनाई जाएगी ईद
नहीं हुआ चांद का दीदार, अब कल मनाई जाएगी ईद

जागरण संवाददाता, जालंधर : बुधवार रात को चांद का दीदार नहीं हुआ। इसके चलते अब ईद-उल-फितर का पर्व 14 मई को मनाया जाएगा। हालांकि, मुस्लिम भाईचारे की तरफ से ईद मनाने को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। चांद का दीदार ना होने के चलते अब ईद का त्योहार वीरवार को मनाया जाएगा। मुस्लिम नेताओं ने इस बार कोरोना महामारी के चलते घरों की चारदिवारी में रहकर ईद मनाने का आह्वान किया है। मस्जिदों से भी लगातार इसे लेकर प्रेरित किया जा रहा है।

मुस्लिम नेता व पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड के सदस्य जब्बार खान ने कहा कि इस बार ईद पर गले मिलने से बेहतर हाथ जोड़कर ईद की बधाई देनी चाहिए। इस संबंध में जारी प्रैस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि लोगों को सीमित संख्या में ही एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा करनी चाहिए। शेष लोगों को घरों की चारदीवारी में ही रहकर नमाज अदा करनी होगी। कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। जिसका कोई भी इलाज नहीं है। ऐसे में परहेज करके ही इस महामारी से खुद की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मस्जिद ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों को भी इस बात को समझना होगा। सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक ही ईद पर नमाज अदा करनी होगी। सरकार व जिला प्रशासन ने लोगों की भलाई के लिए ही गाइडलाइंस जारी की है। इसका पालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

chat bot
आपका साथी