जालंधर में द ग्रेट पोडियम ने करवाया मानसून फिएस्टा 2021, पेंटिंग में हिमानी ने पाया पहला स्थान

जालंधर में द ग्रेट पोडियम द्वारा डिजिटल मानसून फिएस्टा 2021 करवाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे कि डांसिंग पेंटिंग सिंगिंग कुकिंग वीडियो मेकिंग करवाई गई l इस डिजिटल इवेंट में देश भर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 03:21 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 03:21 PM (IST)
जालंधर में द ग्रेट पोडियम ने करवाया मानसून फिएस्टा 2021, पेंटिंग में हिमानी ने पाया पहला स्थान
जालंधर में मानसून फिएस्टा 2021 का आयोजन किया गया।

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर में वीरवार को द ग्रेट पोडियम द्वारा डिजिटल मानसून फिएस्टा 2021 करवाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे कि डांसिंग, पेंटिंग, सिंगिंग, कुकिंग वीडियो मेकिंग करवाई गई l  इस डिजिटल इवेंट में देश भर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोएट्री में पहला स्थान मेघना तो दूसरा समता ने हासिल किया। डांस में पहला स्थान अन्वेशा अपने नाम किया। सिंगिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर ममता तथा दूसरा स्थान पर यशस्वी रही। फोटोग्राफी में पहला स्थान अंशी ने तथा दूसरा स्थान राधिका मल्होत्रा ने तो वही कुकिंग कैटेगरी में पहला स्थान नीरू पाठक तथा दूसरा स्थान दिव्यांशी मल्होत्रा ने हासिल किया। वीडियो कैटेगरी में पहला स्थान नितिन दूसरा रितु शर्मा ने अपने नाम किया। पेंटिंग में पहला स्थान हिमानी तथा दूसरा स्थान काव्या ने प्राप्त कियाl इस इवेंट में हरप्रीत बाली, आयुष अरोड़ा, माधव महेंद्रु, भावुक अग्रवाल तथा रविंदर कौर ने बतौर स्पेशल जूरी मेंबर्स की भूमिका निभाई। इस मौके पर सीमा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता प्रियांशु बजाज की देखरेख में किया गया।

chat bot
आपका साथी