Moga Republic Day 2021 Celebration: मोगा में गणतंत्र दिवस समारोह से मुख्य अतिथि गायब, डीसी ने फहराया तिरंगा

पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल में यह तीसरा मौका है जब गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ही कार्यक्रम में नहीं पहुंची। इसके बाद डीसी संदीप हंस ने मार्च पास्ट की सलामी ली और तिरंगा फहराया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:50 AM (IST)
Moga Republic Day 2021 Celebration: मोगा में गणतंत्र दिवस समारोह से मुख्य अतिथि गायब, डीसी ने फहराया तिरंगा
पंजाब के मोगा में परेड की सलामी लेते हुए डिप्टी कमिश्नर संदीप गर्ग। (जागरण)

मोगा, जेएनएन। इसे मोगा शहर का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि हर बार यहां मुख्य अथिति गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से गायब हो जाते हैं। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल में यह तीसरा मौका है जब गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ही कार्यक्रम में नहीं पहुंची। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार तक कैबिनेट मंत्री (परिवहन मंत्री) रजिया सुल्ताना के मुख्य मेहमान होने के कार्ड बांटे जा रहे थे। मंगलवार को ऐन मौके पर जिला प्रशासन को मंत्री की ओर से सूचना दी गई कि वह कहीं और चली गई हैं। समारोह में नहीं पहुंचेगी।

डीसी संदीप हंस ने किया ध्वजारोहण

शहर की नई दाना मंडी में  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान के ना आने पर डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने ध्वजारोहण किया। बाद में उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली।

चार साल में तीसरी बार मुख्य मेहमान गायब

मोगा में पिछले 4 साल में यह तीसरा मौका है जब स्वतंत्रता दिवस समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री ने मुख्य मेहमान के समारोह में पहुंचने से इंकार कर दिया। पहला मौका था जब मार्च पास्ट में शामिल सभी कैडेट्स और पंजाब पुलिस के जवानों ने मास्क पहनकर मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी