विधायक रिकू ने जंडूसिघा आक्सीजन प्लांट का दौरा किया

विधायक सुशील रिकू ने बढ़ रहे कोरोना केसों व आक्सीजन की कमी के मद्देनजर जंडूसिंघा आक्सीजन प्लांट का दौरा किया और जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 03:27 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 03:27 AM (IST)
विधायक रिकू ने जंडूसिघा आक्सीजन प्लांट का दौरा किया
विधायक रिकू ने जंडूसिघा आक्सीजन प्लांट का दौरा किया

जागरण संवाददाता, जालंधर

विधायक सुशील रिकू ने बढ़ रहे कोरोना केसों व आक्सीजन की कमी के मद्देनजर वीरवार को जंडूसिघा स्थित इंडियन एयर प्रोडक्ट्स प्लांट का मुआयना किया। यहां रोजाना आक्सीजन तैयार कर सप्लाई की जाती है। मौजूदा हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर हरचरण सिंह को नोडल अफसर नियुक्त कर रखा है।

हरचरण सिंह ने हिदायत दी है कि प्लांट से केवल अस्पतालों की मांग पर ही आक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई की जाए। उन्होंने बताया कि उक्त आक्सीजन प्लांट मे रोजाना 1400 से 1500 सिलेंडर भरे जाते हैं, जिनकी सप्लाई अस्पतालों की मांग के अनुसार की जा रही है और यह सप्लाई केवल जालंधर के अस्पतालों के लिए की जा रही है। विधायक रिकू ने उक्त प्लांट का मुआयना किया और इसके बारे में जानकारी हासिल की। उनके साथ प्लांट मैनेजर बेनी राणा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी