स्लम आबादियों में मकानों के मालिकाना हक के लिए विधायक हैनरी शुरू करवाया सर्वे

स्लम आबादियों में कब्जे की जमीन पर रह रहे लोगों को संपत्ति का मालिकाना हक देने के लिए पास किए गए पंजाब सरकार के नए कानून के तहत जालंधर में सर्वे शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:55 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:55 AM (IST)
स्लम आबादियों में मकानों के मालिकाना हक के लिए विधायक हैनरी शुरू करवाया सर्वे
स्लम आबादियों में मकानों के मालिकाना हक के लिए विधायक हैनरी शुरू करवाया सर्वे

जागरण संवाददाता, जालंधर : स्लम आबादियों में कब्जे की जमीन पर रह रहे लोगों को संपत्ति का मालिकाना हक देने के लिए पास किए गए पंजाब सरकार के नए कानून के तहत जालंधर में सर्वे शुरू हो गया है। विधायक अपने-अपने इलाकों में सर्वे करवा रहे हैं। जालंधर नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी ने नार्थ हलके के सभी वार्डो के पार्षदों के साथ और कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करके एक हफ्ते में उनके क्षेत्र में सभी स्लम आबादियों के मकानों की सर्वे रिपोर्ट मांगी है।

विधायक हैनरी ने कहा कि इस सूची में जितने भी लोग शामिल होंगे उन सभी को संपत्ति का मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। 60 वर्ग मीटर तक की जगह बिना किसी कीमत के दी जाएगी। अगर किसी के पास इससे अधिक जगह है, तो उसका रेट तय करने के लिए कमेटी बनाने का नियम है। विधायक ने बताया कि जालंधर में 97 स्लम आबादियां हैं। इनमें से चार स्लम सरकारी जमीन पर बने हैं, जबकि 93 स्लम प्राइवेट जमीन पर बने हैं। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार हजारों लोगों को घर देगी। बैठक में पार्षद ज्ञान चंद सोढ़ी, राजेश भट्टी, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, परमजीत सिंह पम्मा, पार्षद सुशील कालिया, पार्षद दीपक शारदा, रवि सैन, सलिल बाहरी, कुलदीप भुल्लर, प्रीत खालसा, पार्षद अवतार सिंह, पार्षद रीटा शर्मा, पार्षद अंजली भगत, पार्षद राजविदर सिंह राजा, माइक खोसला, बिक्रम सिंह खेहरा, विजय भाटिया, विशाल गिल , सुखदेव सिंह बाठ, बब्बू सिदाना, इंदरजीत सिंह नागरा, गौरव लूथर, बब्बू सब्जी मंडी, प्रिस सोंधी व बिट्टू जोशी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी