अमृतसर में होटल में युवती से दुष्कर्म, फिर जान से मारने की धमकी दे फरार हुआ युवक

अमृतसर में एक युवक ने युवती से दोस्ती की और फिर उसे प्रेम जाल में फंसा दिया। गत मंगलवार को युवक उसे एक होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:54 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:16 PM (IST)
अमृतसर में होटल में युवती से दुष्कर्म, फिर जान से मारने की धमकी दे फरार हुआ युवक
अमृतसर के होटल में युवती से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, अमृतसर। युवक ने पहले अमृतसर की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर मनमानी हरकतें करने लगा। गत मंगलवार को युवक युवती को अमृतसर के श्री दरबार साहिब के निकट स्थित एक होटल में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। सिविल अस्पताल में करवाए गए मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।

रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में छेहरटा के खापड़ खेड़ी गांव निवासी जुगराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित पीड़िता को मंगलवार की दोपहर एक होटल में ले गया और वहां जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। सिविल अस्पताल में करवाए गए मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। उधऱ, थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

गुमटाला के एक क्षेत्र की रहने वाली लड़की (19) ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात जुगराज सिंह के साथ हुई थी। आरोपित ने उसे बताया था कि वह खापड़खेड़ी गांव में रहता है और छेहरटा में एक शीशे की फैक्टरी में नौकरी करता है। इसके बाद दोनों आपस में खूब बातचीत करने लगे, लेकिन लड़की को आभास नहीं हुआ कि लड़का उसे जाल में फंसा रहा है। आरोपित ने उसे पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी करने की बात करने लगा।

युवती के मुताबिक मंगलवार को आरोपित उसे श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जुगराज सिंह ने वहां उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। जब उसने वहां से भाग जाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। घटना के बाद आरोपित होटल छोड़कर फरार हो गया और उसने किसी तरह परिवार के पास पहुंच कर घटना का बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी